धूल के गुबार और ठेकेदार की मनमानी से फूटा जनता का गुस्सा, मझवानी में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

धूल के गुबार और ठेकेदार की मनमानी से फूटा जनता का गुस्सा, मझवानी में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

IMG-20260423-WA0015बिलासपुर (NJV न्यूज़) बिलासपुर से गौरेला-पेंड्रा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर ठेकेदार की भारी लापरवाही और उड़ती धूल ने आखिरकार जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। आज सुबह धूल से परेशान मझवानी ग्राम के आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार चक्का जाम कर दिया। सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव न किए जाने से उड़ रहे धूल के गुबार ने लोगों का सांस लेना मुहाल कर दिया है, जिसके विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने दोनों ओर से वाहनों की रफ्तार थाम दी और जमकर नारेबाजी की।

 

सांसों में घुल रही धूल, ठेकेदार और प्रशासन बेपरवाह

IMG-20260423-WA0014

Read More 4.50 करोड़ फूंके, फिर भी राम वन गमन पथ पर छाया अंधेरा; चंपारण में तीन साल से सुविधाओं पर जड़े ताले

रतनपुर-मझवानी-केंदा-कारीआम मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से कछुआ चाल से चल रहा है। जगह-जगह सड़क को बेतरतीब ढंग से खोदकर लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि नियम के मुताबिक निर्माण के दौरान धूल को उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। हर गुजरते वाहन के साथ उठने वाला धूल का बवंडर सीधे ग्रामीणों के घरों, दुकानों और फेफड़ों में घुस रहा है। इसी तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ आज सुबह मझवानी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया।

Read More स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

साढ़े तीन घंटे का नरक बन चुका है सफर

नेशनल हाईवे के रूप में तब्दील हो रही इस महत्वपूर्ण सड़क की बदहाली का आलम यह है कि बिलासपुर से पेंड्रारोड तक का सफर अब यात्रियों के लिए साढ़े तीन घंटे से अधिक का खौफनाक और थकाऊ अनुभव बन गया है। विशेषकर रतनपुर से केंदा और घाट वाले हिस्सों में सफर करना जान हथेली पर लेकर चलने जैसा जोखिम भरा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पूरी सड़क पर न तो निर्माण कार्य में लगी मशीनें दिखाई देती हैं और न ही मजदूर। ऐसा प्रतीत होता है जैसे काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 

गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के लिए जानलेवा

 

रेलवे की लेटलतीफी और अचानकमार मार्ग के बंद होने के कारण आम जनता के पास इसी खस्ताहाल और अधूरी सड़क से गुजरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। गड्ढों और धूल से पटी यह सड़क गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। इस जानलेवा सफर से लोगों की शारीरिक और मानसिक मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

 
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार