दंतेवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों का सर्जिकल वार, 3 IED समेत भारी विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों का सर्जिकल वार, 3 IED समेत भारी विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने तीन आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियारों से जुड़ा सामान, नक्सली वर्दी और साहित्य भी जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए विस्फोटक और अन्य सामग्री की तलाश के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में खुफिया सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) को मौके पर बुलाया गया। जांच में दो प्रेशर कुकर आईईडी और एक पाइप बम बरामद हुआ। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तीनों विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।WhatsApp-Image-2026-06-07-at-1.40.57-PM-1536x1152

Read More पेट्रोल पंप पर ऐसा क्या हुआ कि पहुंची पुलिस? 42 लीटर की टंकी में 48 लीटर की रीडिंग ने मचाया हंगामा

कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, वायरलेस सेट, हथियार संबंधी उपकरण, नक्सली वर्दी और संगठन से जुड़े दस्तावेज एवं साहित्य भी बरामद किए। अधिकारियों का मानना है कि यह सामग्री नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जमा की गई थी।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

सुरक्षाबलों का यह अभियान क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित अपने बेस कैंप लौट आए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब बरामद सामग्री की जांच कर नक्सलियों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी