महिला बंदी की आत्महत्या के बाद अब नक्सल मामले के कैदी की मौत, जगदलपुर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

महिला बंदी की आत्महत्या के बाद अब नक्सल मामले के कैदी की मौत, जगदलपुर जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर केंद्रीय जेल में पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत का मामला सामने आने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में एक महिला बंदी की आत्महत्या के बाद अब नक्सल मामलों में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था चर्चा में आ गई है।

मृतक की पहचान बीजापुर जिले के लिंगापुर निवासी रमेश कुंजम के रूप में हुई है। वह नक्सल संबंधी मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, 4 जून को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से रमेश कुंजम के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More Teacher’s Day 2026: CM साय का शिक्षकों से भावुक आग्रह- ‘हर बच्चे की क्षमता पहचानिए, जो पीछे रह गया उसका हाथ थामिए’

गौरतलब है कि इससे पहले एक महिला बंदी द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई थी। लगातार दो मौतों ने जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Read More एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना