6000 की नौकरी से करोड़ों का साम्राज्य! इंजीनियर के बैंक लॉकरों से मिले करोड़ों कैश, 5 आलीशान मकान और 13 प्लॉट का खुलासा

6000 की नौकरी से करोड़ों का साम्राज्य! इंजीनियर के बैंक लॉकरों से मिले करोड़ों कैश, 5 आलीशान मकान और 13 प्लॉट का खुलासा

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंधमाल जिले के बालिगुड़ा स्थित आईटीडीए के सहायक कार्यपालक अभियंता (AEE) बैकुंठ बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की छापेमारी में उनके और उनके परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान बैंक लॉकरों से भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद मामला और भी चर्चाओं में आ गया है।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, बैकुंठ बेहरा ने वर्ष 1999 में मात्र 6 हजार रुपये मासिक वेतन पर कनिष्ठ अभियंता (JE) के रूप में नौकरी शुरू की थी। लेकिन वर्तमान जांच में उनके पास 5 बहुमंजिला आलीशान मकान, 13 मूल्यवान प्लॉट, सोने के आभूषण, नकदी और अन्य निवेशों का पता चला है। भुवनेश्वर, जाजपुर, खुर्दा और मयूरभंज समेत कई जिलों में फैली संपत्तियों ने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है।Odisha-AEE-1780807834715

जांच में सामने आया है कि भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर, नीलाद्रि विहार, शैलश्री विहार, घाटिकिया और अन्य प्रमुख इलाकों में उनके मकान और प्लॉट मौजूद हैं। अब तक कुल 13 प्लॉट की पहचान की गई है, जिनमें से अधिकांश भुवनेश्वर और जाजपुर में स्थित हैं। विजिलेंस को संदेह है कि कुछ संपत्तियां रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई हैं, इसलिए उनके करीबियों के घरों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को सोने की मूर्तियों समेत बड़ी मात्रा में स्वर्ण आभूषण और लाखों रुपये नकद मिले हैं। वहीं, हालिया जांच में बैकुंठ बेहरा के बैंक लॉकरों से करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। नकदी की गिनती बैंक मशीनों के जरिए की जा रही है। इसके अलावा बैंक पासबुक, निवेश दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

Read More Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित

विशेष विजिलेंस न्यायालय के आदेश पर चलाए गए इस बड़े ऑपरेशन में कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में विजिलेंस कर्मी शामिल रहे। दिलचस्प बात यह है कि बैकुंठ बेहरा को फरवरी 2026 में ही सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली थी और प्रमोशन के कुछ ही महीनों बाद यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल, विजिलेंस टीम संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच