मृत घोषित कर सौंप दिया शव, एम्बुलेंस में दिखी हरकत; रायपुर के निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप

मृत घोषित कर सौंप दिया शव, एम्बुलेंस में दिखी हरकत; रायपुर के निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल द्वारा मृत घोषित किए गए युवक के शरीर में बाद में हलचल दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के पुरानी भिलाई क्षेत्र निवासी रामअवतार रात्रे घर के बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और बाद में उन्हें मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया।23_1780801719

अस्पताल से शव लेकर लौट रहे परिजनों ने दावा किया कि एम्बुलेंस में युवक के शरीर में हरकत दिखाई दी। यह देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत उसे दोबारा अस्पताल ले जाने के बजाय बेहतर इलाज की उम्मीद में मेकाहारा पहुंचे। इस बीच घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और रिश्तेदारों को सूचना दी जा चुकी थी।

Read More Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

परिजनों का कहना है कि यदि युवक के शरीर में हरकत थी तो उसे मृत घोषित कैसे किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी परिजन अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं।24_1780801728

Read More CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, उप संचालक से DPO तक बदले पद; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

दूसरी ओर, मेकाहारा में भर्ती किए जाने के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब यह जांच का विषय है कि मरीज को मृत घोषित करने से पहले सभी आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी