BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

बिलासपुर। बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में स्थित एक खाद्य तेल थोक एजेंसी में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चौधरी एजेंसी में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था, जिसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं आसपास मौजूद अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक आग न फैले, इसके लिए भी एहतियात बरती जा रही है। व्यापार विहार में कई थोक एजेंसियां और गोदाम संचालित हैं, ऐसे में आग लगने की इस घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का वास्तविक आंकलन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला