LPG सिलेंडर पर बढ़ा दबाव! सरकार बोली- हर घरेलू सिलेंडर पर 700 रुपये तक का नुकसान, फिर भी दुनिया में सबसे सस्ती गैस भारत में...

LPG सिलेंडर पर बढ़ा दबाव! सरकार बोली- हर घरेलू सिलेंडर पर 700 रुपये तक का नुकसान, फिर भी दुनिया में सबसे सस्ती गैस भारत में...

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती लागत को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की वास्तविक आपूर्ति लागत 1,600 रुपये से अधिक पहुंच चुकी है, जबकि उपभोक्ताओं को यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्रालय का कहना है कि प्रत्येक सिलेंडर पर करीब 700 रुपये की अंडर-रिकवरी हो रही है, जिसका बोझ सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां उठा रही हैं।

सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में तेज उछाल इसकी प्रमुख वजह है। होर्मुज स्ट्रेट में उत्पन्न परिस्थितियों और मध्य-पूर्व से होने वाले निर्यात पर असर के कारण सऊदी अरामको की एलपीजी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में फरवरी से जून के बीच लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे आयातित एलपीजी की लागत लगातार बढ़ती गई और घरेलू बाजार पर भी इसका सीधा असर पड़ा।

कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकार का दावा है कि भारत में घरेलू गैस सिलेंडर दुनिया के कई देशों की तुलना में अब भी काफी सस्ता है। दिल्ली में सामान्य उपभोक्ता को 14.2 किलो का सिलेंडर 942 रुपये में मिलता है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलने के बाद प्रभावी कीमत लगभग 642 रुपये पड़ती है। मंत्रालय के मुताबिक यह अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम है और गरीब परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से सब्सिडी जारी रखी गई है।

Read More Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत

वेस्ट एशिया में जारी संकट और बढ़ती लागत के बीच सरकार ने हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। मंत्रालय का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक घरेलू एलपीजी पर कुल अंडर-रिकवरी 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को राहत देने के लिए 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज को मंजूरी दी है।

Read More आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

मंत्रालय ने यह भी बताया कि होर्मुज क्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद भारत की एलपीजी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई। अमेरिका, कनाडा और अल्जीरिया जैसे देशों से आयात बढ़ाकर आपूर्ति को स्थिर रखा गया, जबकि घरेलू उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई। साथ ही, सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए OTP आधारित डिलीवरी वेरिफिकेशन और अन्य निगरानी उपायों को और मजबूत किया गया है। सरकार ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा बचत के उपाय अपनाने और एलपीजी के जिम्मेदार उपयोग की अपील भी की है।

Latest News

कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित
सत्य निकेतन PG हादसे में चौथी गिरफ्तारी, संचालक सुधांशु पकड़ा गया; आज कोर्ट में पेशी, जर्जर इमारत हटाने का काम शुरू
हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज