DU प्रोफेसर मर्डर केस का खुलासा! 1400 KM दूर से दिल्ली पहुंचे आरोपी, प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी हत्या

DU प्रोफेसर मर्डर केस का खुलासा! 1400 KM दूर से दिल्ली पहुंचे आरोपी, प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी हत्या

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके आवास पर हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लगभग 1400 किलोमीटर दूर से दिल्ली पहुंचे थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की जड़ में प्रॉपर्टी विवाद था। डॉ. देबोस्मिता पॉल पश्चिम बंगाल में अपने नाना की जमीन की कानूनी वारिस थीं। परिवार के कुछ सदस्य उस जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन प्रोफेसर इसके पक्ष में नहीं थीं। इसी बीच उस जमीन पर रहने वाले एक किरायेदार दंपति ने उसे खरीदने की इच्छा जताई थी, जिसे डॉ. पॉल ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद विवाद और गहरा गया।

जांच में पता चला कि किरायेदार दंपति अपने बच्चे के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आया था। प्रोफेसर के घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रोफेसर के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय आरोपियों का बच्चा घर के बाहर मौजूद था।

Read More New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी

मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज अहम सबूत साबित हुए, जिनमें आरोपी मास्क पहने नजर आए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डॉ. देबोस्मिता पॉल दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर थीं। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Read More Rahul Gandhi Citizenship Case: नागरिकता पर सवाल उठाने वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, कोर्ट में नहीं पेश हो सके ठोस दस्तावेज

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव