तीस्ता नदी में समाई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, भारी बारिश और भूस्खलन बना काल

तीस्ता नदी में समाई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, भारी बारिश और भूस्खलन बना काल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों को झकझोर दिया है। गंगटोक से सिलीगुड़ी जा रही एक कार तीस्ता नदी में गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन और शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, परिवार 5 जून को सिलीगुड़ी में भर्ती अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए निकला था। रास्ते में दार्जिलिंग के राम्बी इलाके के पास उनका अंतिम बार संपर्क हुआ, जिसके बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और बचाव एजेंसियों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाशी अभियान के दौरान बाघपुल क्षेत्र के पास भूस्खलन प्रभावित इलाके में कार के कुछ हिस्से मिले, जिससे जांच का फोकस तीस्ता नदी की ओर गया। इसके बाद NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय बचाव दलों ने संयुक्त अभियान चलाया। खराब मौसम और तेज बहाव के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा गया।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

शनिवार शाम को नदी के भीतर डूबी हुई कार का पता चला, लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और कार के अंदर से चारों शव बरामद कर लिए गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग पूर्वी सिक्किम के निवासी बताए गए हैं।

Read More Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रारंभिक जांच में भारी बारिश, भूस्खलन और राष्ट्रीय राजमार्ग-10 की खराब स्थिति को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, क्योंकि मृतकों में तीन सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी