नारायणपुर के पंडी राम मंडावी को मिला पद्मश्री पुरस्कार, छत्तीसगढ़ की कला को मिली नई पहचान

पारंपरिक वाद्ययंत्र और लकड़ी शिल्पकला में बस्तर की पहचान बनाने वाले पंडी राम मंडावी को मिला पद्मश्री सम्मान

नारायणपुर के पंडी राम मंडावी को मिला पद्मश्री पुरस्कार, छत्तीसगढ़ की कला को मिली नई पहचान

रायपुर/ राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के प्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मंडावी को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।

पंडी राम मंडावी को यह सम्मान पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया है। वे गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं और बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

68 वर्षीय पंडी राम मंडावी विशेष रूप से 'बस्तर बांसुरी' जिसे स्थानीय भाषा में ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 12 से 16 वर्ष की उम्र में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और लकड़ी पर उकेरी गई चित्रकारी, मूर्तियां एवं अन्य शिल्पकृतियों के जरिए बस्तर की कला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी कला को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि विदेशों में भी व्यापक सराहना मिली है।

Read More पुलिस मैदान में सत्ता पक्ष के नेताओं की किरकिरी, गेट पर हुई धक्का-मुक्की , क्या एक नेता का रुतबा कम करने की.....

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडी राम मंडावी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी और इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का पल बताया।

Read More साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिन्हें दो चरणों में सम्मानित किया जा रहा है। पहले चरण में आज 71 लोगों को सम्मानित किया गया, जबकि बाकी 68 का पुरस्कार अगले महीने दिया जाएगा।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख राजनेता, गणमान्य व्यक्ति और अतिथि उपस्थित थे।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध