विपक्ष ने शून्य काल में उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, कहा – पुलिस और माइनिंग अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन, इस पर चर्चा जरूरी, आसंदी ने किया अस्वीकार

विपक्ष ने शून्य काल में उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, कहा – पुलिस और माइनिंग अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन, इस पर चर्चा जरूरी, आसंदी ने किया अस्वीकार

विपक्ष ने शून्य काल में उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, कहा – पुलिस और माइनिंग अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन, इस पर चर्चा जरूरी, आसंदी ने किया अस्वीकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में विपक्ष ने पुलिस और माइनिंग अधिकारियों पर अवैध रेत खनन की मिलीभगत का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने खदानों में गोलीबारी और ट्रकों से कुचले जाने की घटनाओं का हवाला देते हुए चर्चा की मांग की, जिसे अध्यक्ष द्वारा अस्वीकार किए जाने पर विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया।

रायपुर: रायपुर विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने अवैध रेत खनन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में पुलिस और खनन अधिकारियों की मिलीभगत से रेत माफिया खुलेआम रैकेट चला रहे हैं, खदानों में गोलीबारी हो रही है और ट्रकों से लोगों को कुचला जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए सदन में तत्काल चर्चा की मांग की है। हालांकि, अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, जिससे विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। 

इससे पहले उमेश पटेल ने कहा, माइनिंग के अधिकारियों को जब पूछा जाता है तो वो कहते हैं कि हमें ऊपर से आदेश है कि इन्हें नहीं पकड़ना है. पत्रचार के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है. रेत माफियों ने रायगढ़ जिले के मांड नदी का कोई किनारा नहीं छोड़ा है. यहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन चल रहा है इसलिए इस पर चर्चा करना बहुत जरूरी है.

देवेंद्र यादव ने कहा, आज के समय में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं. पूरी मिलीभगत के साथ अवैध रेत खनन का काम किया जा रहा है. इस पर चर्चा कराना बेहद जरूरी है. दिलीप लहरिया ने कहा, महानदी में कई जगहों पर रेत की सप्लाई बारिश में भी नहीं हो पा रही है. रेत माफिया चाकूबाजी करते हैं, समस्या गंभीर है, इसलिए हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो. रामकुमार ने कहा, ऐसे विषय में चर्चा कराना बेहद आवश्यक है.

Read More रायपुर ब्रेकिंग: जोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में जश्न का माहौल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह निर्माण से संबंधित है. रेत खनन में माफिया सरकार को अपने जेब में रखकर दादागिरी के साथ नदियों को खाली कर रहे हैं. आपके जिले में गोलियां चला रही है, यह विषय बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है इसलिए इसमें चर्चा कराना जरूरी है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, स्थगन की सूचना आज प्राप्त हुई. उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की ग्राह्यता को अस्वीकार किया. इसके बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया.

Read More साड़ी घोटाले के बाद एक और मामला आया सामने महिला बाल विकास विभाग का नया कारनामा सिर्फ एक दीवार पोत कर डकार लिए लाखों रुपये

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना