तीन राज्यों में लाल आतंक को करारा झटका, केंद्रीय समिति नेता रामधेर समेत 11 माओवादी खैरागढ़ में किया आत्मसमर्पण, MMC नेटवर्क लगभग खत्म

तीन राज्यों में लाल आतंक को करारा झटका, केंद्रीय समिति नेता रामधेर समेत 11 माओवादी खैरागढ़ में किया आत्मसमर्पण, MMC नेटवर्क लगभग खत्म

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। CPI (माओवादी) के शीर्ष सरगनाओं में शामिल केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 11 वफादार साथियों के साथ हथियार डालते हुए गांव कुम्ही (थाना बकर कट्टा) में आत्मसमर्पण कर दिया। सुबह के समय हुए इस ऑपरेशन में सभी माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने हथियार नीचे रख दिए। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सली संगठन की रीढ़ पर लगा सबसे निर्णायक प्रहार मान रही हैं, क्योंकि यह पूरा समूह कुख्यात MMC महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था, जिसकी पकड़ तीन राज्यों के छह जिलों में गहरी जड़ें जमाए हुए थी।

AK-47 के साथ आत्मसमर्पण करने वाले केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी का कदम नक्सली संगठन के लिए अब तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है। उनके साथ DVCM रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी हथियार डाल दिए, जिनमें से दो के पास AK-47 और इंसास जैसी आधुनिक रायफलें थीं। इसी क्रम में ACM स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी सरेंडर किया, जबकि महिला मिलिशिया की लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने पुलिस के सामने समर्पण कर अपनी सक्रिय भूमिका से खुद को अलग कर लिया। पुलिस ने इस समूह से AK-47, इंसास, SLR, 303 और 30 कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

इस सामूहिक आत्मसमर्पण ने MMC स्पेशल जोन को लगभग अप्रभावी बना दिया है। इससे पहले MMC जोन के प्रवक्ता अनंत गोंदिया में सरेंडर कर चुका था, जबकि पिछले 24 घंटे में ही बालाघाट में सुरेंद्र सहित नौ माओवादी हथियार छोड़ चुके हैं। लगातार बढ़ रही ये सरेंडर श्रृंखलाएँ साफ इशारा करती हैं कि नक्सल संगठन की जमीनी पकड़ तेजी से ढह रही है और सुरक्षा बलों की रणनीति लक्ष्य भेद रही है। वर्तमान में सभी 12 माओवादी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर ऑपरेशन और नक्सली नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे करने वाली है।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार