महंत बोले,विधायक सदन में लाठी लेकर जाएंगे भाजपा ने बयान को लोकतंत्र में हिंसा से जोड़ा 

महंत बोले,विधायक सदन में लाठी लेकर जाएंगे भाजपा ने बयान को लोकतंत्र में हिंसा से जोड़ा 

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इससे पहले ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के एक बयान ने सियासी गलियारों में उफान ला दिया है. महंत ने कहा है कि इस बार कांग्रेस के सभी विधायक सदन में लाठी लेकर जाएंगे. उनके इस बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र में हिंसा से जोड़ा है. इस बयानबाजी से साफ है कि आने वाले सत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी.

महंत का लाठी वाला बयान और कांग्रेस .....

 नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब उन पर सरकार के खिलाफ पर्याप्त मुखर न होने के आरोप लग रहे थे. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार विपक्ष जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएगा और सदन के भीतर व बाहर एकजुटता भी दिखाई जाएगी. महंत ने दो टूक कहा कि मानसून सत्र के लिए उनकी पूरी तैयारी है और सभी सदस्य लाठी लेकर जाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब महंत ने लाठी का जिक्र किया हो. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने चुनावी मंच से लाठी मारने की बात कही थी, जिस पर खूब सियासी हंगामा मचा था.

Read More थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा

image_search_1750825646175

Read More बिलासपुर में शुरू हुआ जिले का पहला 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम', अब अंगूठा लगाते ही मिलेगा पूरा राशन

भाजपा ने हिंसा से जोड़ा

महंत के इस बयान पर भाजपा ने तुरंत पलटवार किया है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके बयान को सीधे हिंसा से जोड़ दिया है .साव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और सदन में सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्र को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी जब महंत ने लाठी मारने की बात कही थी, तब भी भाजपा ने उन पर जमकर हमला बोला था. साव ने याद दिलाया कि चुनावी नतीजों में जनता ने कांग्रेस ने अपनी लाठी चलाई थी। 

बयान के क्या मायने....

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आमतौर पर लाठी डंडों का कभी कोई स्थान नहीं रहा है, लेकिन चरणदास महंत के इस बयान ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि इस बार सत्र में विपक्ष के तेवर काफी तल्ख होंगे. कांग्रेस साय सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी. महंत का यह बयान जितना महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा इसकी टाइमिंग अहम है. उन पर लग रहे चुप्पी के आरोपों के बीच यह बयान उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सदन के भीतर और बाहर महंत और कांग्रेस कितनी आक्रामकता के साथ सरकार को घेरते हैं.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना