आंगनबाड़ी की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: भोजन में लापरवाही मिली, मुख्य सचिव से मांगा नया एक्शन प्लान

आंगनबाड़ी की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: भोजन में लापरवाही मिली, मुख्य सचिव से मांगा नया एक्शन प्लान

बिलासपुर। राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली और बच्चों को मिलने वाले खराब भोजन के मामले पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट में गंभीर खामियां सामने आने के बाद, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव को नया शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी की स्थिति सुधारने के लिए उठाए गए कदमों की पूरी जानकारी हो। यह मामला सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

जांच रिपोर्ट में खुली व्यवस्था की पोल

इस पूरे मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। दरअसल, आंगनबाड़ियों में अव्यवस्था और मध्यान्ह भोजन में लापरवाही की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, हाईकोर्ट ने 28 अक्टूबर 2025 को दो कोर्ट कमिश्नर—अमियकांत तिवारी और ईशान वर्मा—को बिलासपुर और रायगढ़ जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने भेजा था। कोर्ट से नियुक्त अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

नए समूह को काम, पर पुराने कर्मचारी परोस रहे थे खाना

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

रिपोर्ट के अनुसार, बिलासपुर के मंगला इलाके में बच्चों को दिया जाने वाला भोजन खराब मिला था। अधिकारियों ने बताया था कि भोजन वितरण का काम पुराने समूह कल्याणी स्व सहायता समूह से हटाकर पहल स्वयं सेवी संस्थान को दे दिया गया है।

लेकिन, निरीक्षण के दौरान एक बड़ी विसंगति सामने आई। जांच में पाया गया कि सेंट्रल किचन में खाना बनने के बावजूद, बच्चों को खाना परोसने का काम अभी भी कल्याणी स्व सहायता समूह के ही पुराने कर्मचारी कर रहे थे। यह दिखाता है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ। रायगढ़ के आंगनबाड़ियों में भी इसी तरह की बड़ी अव्यवस्था की ओर हाईकोर्ट का ध्यान दिलाया ।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी देते हुए नया और विस्तृत शपथ पत्र दें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार