कोरबा जंगल में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, तेंदुआ या कोई और, वन विभाग अलर्ट

कोरबा जंगल में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, तेंदुआ या कोई और, वन विभाग अलर्ट

कटघोरा, कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुए के शावक जैसा जानवर देखे जाने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना के बाद डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ तत्काल मौके पर पहुंची ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस जानवर का बच्चा है. ड्रोन कैमरे की वीडियो क्लिप से ही इसकी पुष्टि हो पाएगी.

इस संबंध में कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर देखे जाने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया. उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कौन सा जानवर है. विभाग द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस जानवर का वीडियो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले भी दिख चुके हैं वन्यजीव

Read More रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने छीना कैश बैग, CCTV में कैद हुई वारदात

कोरबा जिले में वन्यजीवों की दस्तक पहले भी देखी गई है. चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी, जहां उसने एक ग्रामीण के बैल को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा, पाली मुख्यालय के आसपास के जंगलों में 9 हाथियों का एक दल भी देखा गया था, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे. इन घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है.

Read More हे भगवान सब लुट गया, न्याय नहीं दे सकते तो मुझे मर जाने दो...87 साल की बेसहारा बुजुर्ग का छलका दर्द, पति-बेटों की मौत के बाद पंच ने हड़पे 23 लाख और जमीन.. अब दर-दर भटकने को मजबूर 

Tags:

Latest News

PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है? PWD टेंडर घोटाला: दागी कंपनी को 13 करोड़ का ठेका, सवाल..क्या स्मार्ट सिटी का प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होता है?
79 साल का इंतजार खत्म! जशपुर में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, केंद्र सरकार की मंजूरी से विकास की पटरी पर जिला
CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं
कानून से बच रहा अफसर? रेप केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर नायब तहसीलदार
कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी