बिलासपुर रेल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: डीआरएम सहित दो अफसर हटाए गए, CRS रिपोर्ट ने खोली पोल

बिलासपुर रेल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: डीआरएम सहित दो अफसर हटाए गए, CRS रिपोर्ट ने खोली पोल

बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट सामने आने के बाद बिलासपुर के डीआरएम और दो वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

4 नवंबर का भीषण हादसा
4 नवंबर को बिलासपुर के लाल खदान क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। खड़ी मालगाड़ी से एक मेमू लोकल टकरा गई थी, जिसमें लोको पायलट विद्यासागर सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा होते ही रेलवे बोर्ड ने CRS को जांच सौंपी थी।

ट्रेन संचालन में खामी को जिम्मेदार ठहराया
प्राथमिक CRS रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना का मुख्य कारण “Error In Train Operation”, यानी ट्रेन संचालन में खामी रही। इसी रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड ने कठोर कदम उठाए हैं।

Read More हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज

डीआरएम और वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
कार्रवाई के तहत बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल को हटाकर वेस्टर्न रेलवे से उमेश कुमार को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE) राजीव कुमार बर्नवाल को ईस्ट सेंट्रल रेलवे भेज दिया गया है और उनकी जगह आर. के. चौधरी को नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले, रेलवे बोर्ड सीनियर डीओपी मसूद आलम को फोर्स लीव पर भेज चुका है। उनकी जगह शशांक कोष्टा को सीनियर डीओपी की कमान सौंपी गई थी।

Read More CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी
रेलवे बोर्ड की इस कार्रवाई को हादसे के बाद जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी विभागीय कार्रवाई संभव है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार