कोरबा: तनेरा फॉरेस्ट बैरियर पर 'सुशासन' की उड़ती धज्जियां, अवैध वसूली का गढ़ बनी वनोपज जांच चौकी

कोरबा: तनेरा फॉरेस्ट बैरियर पर 'सुशासन' की उड़ती धज्जियां, अवैध वसूली का गढ़ बनी वनोपज जांच चौकी

कोरबा, छत्तीसगढ़: पोड़ी थाना क्षेत्र का तनेरा फॉरेस्ट बैरियर, जो कभी वन संपदा की सुरक्षा का प्रतीक हुआ करता था, अब अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है। यहां रातों-रात 'सुशासन' के दावों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और भ्रष्टाचार का खेल बेखौफ जारी है। आश्चर्य की बात यह है कि इस गंभीर मामले में प्रशासन की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।

वन विभाग की मिलीभगत से निजी व्यक्तियों का 'राज'

आरोप है कि रात के अंधेरे में वन विभाग के अधिकारी बैरियर से नदारद रहते हैं। उनकी जगह निजी व्यक्तियों को बैठाकर धड़ल्ले से अवैध वसूली की जा रही है। ये निजी गुर्गे आने-जाने वाले वाहनों से खुलेआम पैसे ऐंठते हैं, और हैरानी की बात यह है कि कोई भी अधिकारी इन पर लगाम कसने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब वन विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।

Read More रायपुर में रिश्तों का कत्ल: साले के तानों से टूटा सब्र, जीजा ने शराब पार्टी के बाद चाकू से उतारा मौत के घाट, फिर खुद डायल-112 बुलाकर किया सरेंडर

विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमों का शिकंजा: पत्रकार भी शिकार

Read More सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल

जो भी व्यक्ति इस अवैध गतिविधि का विरोध करने या जानकारी लेने की कोशिश करता है, उसे सीधे-सीधे धमकी दी जाती है और पोड़ी थाने में झूठे व फर्जी मामले दर्ज कर दबाव बनाया जाता है। हाल ही में, 'राष्ट्रीय जगत विजन' के एक पत्रकार ने जब इस मामले में मौके पर पदस्थ एएसआई से संपर्क किया, तो उन्हें न सिर्फ वसूली करने वालों का पक्ष लेते हुए जवाब मिला, बल्कि जब उन्होंने एसपी का नंबर मांगा तो उन्हें एक ऐसा नंबर दिया गया जो स्वयं एएसआई जोगी के नाम पर पंजीकृत था! एएसआई जोगी ने खुद को कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी बताकर पत्रकार से बात की और धमकाया, "अपराध दर्ज हो गया है, अब कोर्ट में जो करना हो करो।"

इस घटना ने पुलिस और वन विभाग दोनों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तनेरा फॉरेस्ट बैरियर पर तैनात इन 'प्राइवेट कर्मचारियों' को सरकारी कर्मचारी बताकर यह दावा किया जा रहा है कि इन्हें डीएफओ ने रखा है। यह स्थिति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन' की नीति पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।

जनता पूछ रही है: क्या यही है विष्णुदेव साय सरकार का 'सुशासन' और मोदी की 'भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी'?

कोरबा की जनता अब खुले तौर पर पूछ रही है कि क्या यही विष्णुदेव साय सरकार का 'सुशासन' है, जिसकी गारंटी दी जा रही है? क्या प्रधानमंत्री मोदी की 'भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी' सिर्फ कागजों तक सीमित है? जब आम आदमी और पत्रकार भी अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे मुकदमों के घेरे में आ रहे हैं, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण पर कब संज्ञान लेता है। क्या जनता को न्याय के लिए केवल अदालत का ही दरवाजा खटखटाना पड़ेगा, या फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी? तनेरा फॉरेस्ट बैरियर पर चल रहा यह 'अवैध खेल' सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोल रहा है।

 

तनेरा फॉरेस्ट चौकी में कार्य करने वाला व्यक्ति डेली वेजेस में नौकरी कर रहा है उन्हें डीएफओ साहब ने नौकरी पर रखा है 

 

श्री सोनी ,Ro पसान रेंज जलके 

 

 

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'