कवासी लखमा की रिमांड बढ़ी, भूपेश बघेल ने सरकार पर व्यक्तिगत दुश्मनी का लगाया आरोप

कवासी लखमा की रिमांड बढ़ी, भूपेश बघेल ने सरकार पर व्यक्तिगत दुश्मनी का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड 30 जून तक बढ़ा दी गई है। सेंट्रल जेल में बंद लखमा को शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखमा की खराब तबीयत और इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए सरकार पर 'व्यक्तिगत दुश्मनी' निकालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एसीबी-ईओडब्ल्यू जल्द ही लखमा के खिलाफ चालान पेश करेगी।

बघेल का गंभीर आरोप: 'लखमा को इलाज से रोका जा रहा'

जेल में लखमा और कारोबारी विजय भाटिया से मुलाकात के एक दिन बाद, भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कवासी लखमा और विजय भाटिया दोनों की तबीयत खराब है, लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा, जो बेहद निंदनीय है। बघेल ने बताया कि लखमा हार्ट पेशेंट हैं, फिर भी "पुलिस बल की कमी" का बहाना बनाकर उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है।

Read More रेलवे की कार्रवाई पर हाई कोर्ट सख्त, मूल सजा देने वाले अधिकारी को ही पुनर्विचार का अधिकार

'सरकार बदलती है, लेकिन ऐसी दुश्मनी ठीक नहीं

Read More बिलासपुर प्रेस क्लब विवाद: पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने दी कार्यकारिणी सदस्य कैलाश को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

भूपेश बघेल ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, "एजेंसी ने गिरफ्तारी की है, मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन एक बंदी को जो जेल सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे नहीं मिल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी निकाल रही है, जो पूरी तरह से गलत है।"

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "मैं सरकार के लोगों से कहना चाहूंगा कि आपके अधिकारी थे, गिरफ्तारी की गई। जेल के अंदर किसी से व्यक्तिगत दुश्मन की तरह व्यवहार करना गलत है। समय बदलते देर नहीं लगती, इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।" बघेल ने फिर दोहराया कि लखमा और भाटिया दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार जानबूझकर उन्हें ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे