बीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

बीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में बीईओ द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिना अनुमति के किया जा रहा है। जिसमें 48 शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को नोटिस भेज तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीईओ का कहना है कि वर्तमान समय में शिक्षा विभाग ने एग्जाम की तैयारी कराने के निर्देश दिए है, ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना गलत है।

 स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में कोटा ब्लॉक के डी-केपी स्कूल में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह स्पर्धा 23 से 25 जनवरी तक होनी है। इस आयोजन के लिए कोटा बीईओ एनके मिश्रा ने विकासखंड के 48 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। इस प्रतियोगिता 17 राज्यों की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।

  विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होगा असर

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

बीईओ के इस फैसले के कारण शिक्षकों को कक्षा छोड़कर तीन दिनों तक मैदान में रहना पड़ेगा, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होगा। यही वजह है कि जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कोटा बीईओ एनके मिश्रा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

डीईओ ने बीईओ को लगाई फटकार

डीईओ विजय टांडे ने जारी नोटिस में बीईओ को फटकार लगाते हुए कहा है कि वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के परीक्षा कार्यक्रम 2026 की तैयारी होनी है। फिर भी आवश्यकता से अधिक व्यायाम शिक्षकों और अन्य शिक्षकों की ड्यूटी खेल में लगाई गई है, जिसके कारण अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शालेय प्रबंधन पर भी व्यापक असर हो रहा है।

शिक्षकों के ड्यूटी आदेश को निरस्त कर स्कूल भेजने के दिए निर्देश 

बीईओ के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई है। साथ ही शिक्षकों के ड्यूटी आदेश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें स्कूल भेजने का आदेश दिया गया है।

 

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी