कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब नशे की हालत में एक युवक ने कार से बाजार क्षेत्र की एक दुकान में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर जमकर विवाद और हंगामा हुआ। आरोपी युवक की पहचान संदीप कंवर के रूप में बताई जा रही है, जो एक पूर्व मंत्री के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

बाजार में मचा हड़कंप
यह घटना इत्वारी बाजार क्षेत्र की है, जो कोतवाली थाना के अंतर्गत आता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद चालक ने मौके पर मौजूद लोगों से बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।

पुलिस से भी हुई बहस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी युवक का व्यवहार आक्रामक बना रहा और उसने पुलिसकर्मियों से भी बहस और अभद्रता की।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

पिता के प्रभाव का दिखाया रौब
मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी ने खुद को प्रभावशाली परिवार से जुड़ा बताते हुए पुलिस के सामने भी दबाव बनाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने पुलिस को चुनौती देते हुए अपशब्द कहे और कुछ देर बाद थाने से ही अपनी कार लेकर वहां से निकल गया।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

पीड़ित परिवार से जुड़ी नई जानकारी
जिस दुकान को कार ने टक्कर मारी, उस परिवार की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत बताई जा रही है। इस कारण मामले को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद