छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी घमासान: Vijay Sharma ने सार्वजनिक किया पूर्व सीएम Baghel का नंबर, सड़कों की बदहाली को लेकर मचा बवाल

छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी घमासान: Vijay Sharma ने सार्वजनिक किया पूर्व सीएम Baghel का नंबर, सड़कों की बदहाली को लेकर मचा बवाल

छत्तीसगढ़ में सड़क विवाद पर सियासी घमासान, विजय शर्मा ने शेयर किया बघेल का नंबर, सड़क बदहाली और घुसपैठ पर सरकार विपक्ष आमने-सामने।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से तकरार बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसकी शुरुआत एक फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया। लेकिन इस पोस्ट पर आए एक यूजर के सवाल ने मामला गर्मा दिया।

एक युवक ने कमेंट किया कि यदि सड़कों की हालत खराब हो तो शिकायत कहां करें? इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सार्वजनिक मंच पर जवाब देते हुए लिखा – “94252**** इस नंबर पर करें, क्योंकि ये उन्हीं की देन है।” यह नंबर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सियासत की नई चिंगारी भड़क उठी।Vijay-Sharma-Vs-Bhupesh-Baghel-Chhattisgarh-1

डिप्टी सीएम के कमेंट का स्क्रीनशॉट जब भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया, तो उन्होंने तंज कसते हुए लिखा – “कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते। यदि सड़कों की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते तो पद छोड़ दें।” भूपेश बघेल ने आगे कहा कि विजय शर्मा और पूरी भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर जनता को ही सड़कों, घुसपैठियों और अन्य मुद्दों से निपटना है तो फिर सरकार का औचित्य क्या रह गया है?

Read More हाई कोर्ट ने कहा - आंधी, तूफान, बाढ़ जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों में हुई मौत भी मानी जायेगी प्राकृतिक आपदा , देना होगा 4 लाख का मुआवजा

विजय शर्मा ने फेसबुक पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी होने पर सूचना देने के लिए जो टोल फ्री नंबर साझा किया, उसका उद्देश्य था कि आम नागरिक संदिग्ध अवैध प्रवासियों की जानकारी सीधे प्रशासन को दें। लेकिन जैसे ही एक यूजर ने सड़कों की बदहाली का जिक्र किया, बात व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच गई और विवाद खड़ा हो गया। छत्तीसगढ़ में सड़कों की हालत को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। बरसात के मौसम में कई क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दलदल जैसी हो जाती है। इसीलिए युवक ने सीधा सवाल किया, जिसका जवाब सियासी तंज में मिला।

Read More हर साल 100 करोड़ खर्च, फिर भी नहरें जर्जर: लगातार शिकायतों के बाद जल संसाधन विभाग की तैयारी, 108 ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अब टेंडर प्रक्रिया से होंगे काम

प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश का अभियान तेज कर दिया है। अब तक सैकड़ों अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा चुका है। इस कार्रवाई में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, सरगुजा और महासमुंद जैसे जिलों में कई गिरफ्तारी भी हुई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया कि “जनता की मदद से इस अभियान को और तेज किया जाएगा।” लेकिन अब सड़कों की समस्या और नंबर लीक के मुद्दे ने असल अभियान से ध्यान भटका दिया है और विपक्ष को सरकार को घेरने का नया मौका मिल गया है। फिलहाल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।  

Latest News

आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आगाज: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई समेत दिवंगत विभूतियों को दी श्रद्धांजलि, 17 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही, देखें लाइव