साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

साय सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों पर जारी किया नया आदेश.. तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

रायपुर: प्रदेश में गाइडलाइन दरों एवं उपबंधों के पुनरीक्षण संबंधी केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के निर्णय दिनांक 19.11.2025 को केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा राज्य में लागू गाइडलाइन दरों का पुनरीक्षण करते हुए नई दरें जारी की गई थी जिसके संबंध में विभिन्न हितधारकों से ज्ञापन, सुझाव एवं प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनका परीक्षण कर निर्णय लेने के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय निम्नानुसार हैं

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को पुनर्विचार करने का संकेत दिया था और ठीक 24 घंटे बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने तत्काल बैठक कर दरों में व्यापक संशोधन कर दिया। इस बड़े यू-टर्न से फ्लैट और दुकानों को बड़ी राहत मिली है और अब जमीन रजिस्ट्री सस्ती हो जाएगी।

 

Read More Kanker News: विकास कार्यों की राशि पर उठे सवाल, काम अधूरे लेकिन भुगतान का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी जांच

गाइडलाइन के बढ़े कई बिंदु वापस

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

 

  नई दरें जारी होते ही प्रदेशभर में लोगों ने जमकर आपत्ति दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर तक में नाराज़गी और बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी। विरोध को देखते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने सबसे बड़ा बदलाव इंक्रीमेंटल आधार पर भूखंड मूल्यांकन का प्रावधान खत्म करके किया है।

 

  •  नगरीय क्षेत्रों में अब पुरानी स्लैब व्यवस्था फिर से लागू होगी। यानी नगर निगम में 50 डेसिमल तक, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल तक और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक की स्लैब दरें ही लागू होंगी।
  •  बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों और दुकानदारों के लिए भी बड़ी खबर है। अब तक फ्लैट, दुकान और दफ्तर का मूल्यांकन सुपर बिल्टअप एरिया (जिसमें लॉबी, पार्किंग जैसे कॉमन एरिया भी शामिल होते थे) पर होता था, जिसे खत्म कर दिया गया है।
  • अब सीधे बिल्टअप एरिया के आधार पर मूल्यांकन होगा। बिल्डर्स और आम नागरिकों की यह मांग लंबे समय से थी।
  • सरकार के इस कदम से प्रोजेक्ट्स की लागत और स्टांप ड्यूटी दोनों में भारी कमी आएगी।

  माना जा रहा है कि इस फैसले से आम लोगों की जमीन रजिस्ट्री सस्ती होगी, घर खरीदने वालों पर बोझ कम होगा और रियल एस्टेट बाजार में आई सुस्ती दूर होगी। राज्य में ऊंची इमारतों यानी वर्टिकल डेवलपमेंट की राह भी आसान होगी।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार