जीना है तो पीना है के बाद शिक्षा के मंदिर में शराबी का नया कारनामा, क्लास रूम में हेडमास्टर ने बच्चों के सामने लगाया पैग, कहा-मैं तो...

जीना है तो पीना है के बाद शिक्षा के मंदिर में शराबी का नया कारनामा, क्लास रूम में हेडमास्टर ने बच्चों के सामने लगाया पैग, कहा-मैं तो...

जीना है तो पीना है के बाद शिक्षा के मंदिर में शराबी का नया कारनामा, क्लास रूम में हेडमास्टर ने बच्चों के सामने लगाया पैग, कहा-मैं तो...

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर सरजू राम ठाकुर को स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया। भाजपा नेताओं ने रंगे हाथों वीडियो सहित कार्रवाई कराई। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। जांच जारी है।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा। उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब भर रखी थी। क्लास में ही हेडमास्टर पैग बनाकर पीने बैठ गया। इसी दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर नशे में स्कूल पहुंचा था। उसकी हालत देखकर स्कूल के कुछ पालकों ने नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं को सूचना दी।image-18_1750775378

सूचना मिलते ही कुसुमकसा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। सभी ने शिक्षक को शराब पीते पकड़ा। प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूछा कि, शराब पीकर स्कूल क्यों आए हैं? इस पर शिक्षक ने जवाब दिया कि, मैं तो रिटायर हो चुका हूं। इसके बाद तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी गई।image-16_1750774680

Read More रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

क्लास में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने प्रधानपाठक सरजू राम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। शराब पीना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत अनुशासनहीनता और गंभीर गलत आचरण माना गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1)(क) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी कार्यालय होगा।whatsapp-image-2025-06-24-at-82730-pm_1750778230

Read More जरहाभाठा छात्रावास में बनेगी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, पीपीपी मॉडल से होगा निर्माण

डौंडी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि, प्रधानपाठक को निलंबित करने के साथ ही उनका ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल ‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे
गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल
TMC के 20 बागी सांसदों पर स्पीकर का शिकंजा! सुप्रीम कोर्ट के बाद नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब
दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज
‘सीक्रेट हाउस’ से लेकर ब्लैकआउट चैलेंज तक… बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये वायरल ऑनलाइन ट्रेंड
मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें
आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही