भिलाई स्टील प्लांट में आग का कहर: ब्लोइंग स्टेशन में गैस रिसाव के बाद लपटें, हताहत की सूचना नहीं
दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में आज सुबह अचानक आग लग गई। ICL के सामने PBS-2 की पाइपलाइन से गैस रिसाव हुआ, जो कुछ ही सेकंड में लपटों में बदल गई।
BSP के दमकलकर्मी तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने में जुट गए। यह ब्लोइंग स्टेशन कोकोवन से जुड़ा है, जो अन्य विभागों की मशीनों के संचालन के लिए गैस सप्लाई करता है। संयंत्र प्रबंधन ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
Tags:
