बिलासपुर में राशन घोटाला: कलेक्टर की मंजूरी के बाद होगी FIR, कांग्रेस करेगी जांच यहां बीजेपी.......

बिलासपुर में राशन घोटाला: कलेक्टर की मंजूरी के बाद होगी FIR, कांग्रेस करेगी जांच यहां बीजेपी.......

बिलासपुर: बिलासपुर में गरीबों के राशन में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद विभाग और राजनीतिक हल्को में हड़कंप मचा हुआ है, मामले में खाद्य विभाग ने 16 लोगों को नोटिस जारी किया है। इन पर पांच शासकीय उचित मूल्य दुकानों से चावल, शक्कर और नमक की कालाबाजारी कर कुल 54.28 लाख रुपये का राशन हजम करने का आरोप है। इस सूची में कांग्रेस के निष्कासित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले अभय नारायण राय के बेटे अमितेश राय और पार्षद पति जुगल किशोर गोयल भी शामिल हैं। खाद्य नियंत्रक ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

 

Read More रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

राष्ट्रीय जगत विजन से चर्चा के दौरान जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने कहा "कलेक्टर के पास हमने एप्रुवल के लिए फाइल भेजी है। जैसे ही फाइल कलेक्टर के यहां से आएगी, हम तत्काल अपराध दर्ज कराएंगे।" इस बात स्पष्ट है कि है प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई के मूड में है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है

Read More बलौदाबाजार में युवती की हत्या से सनसनी: बाड़ी में खून से सना मिला शव, गला रेते जाने की आशंका; पड़ोसी फरार

 

जांच में पता चला है कि वार्ड 42 में खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति का संचालन कर रहे अमितेश राय की दुकान में 23 सितंबर 2024 को भारी मात्रा में राशन कम मिला। इसमें 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर और 3.35 क्विंटल नमक शामिल था। दुकान निलंबित होने के बाद हस्तांतरण के दौरान भी 285.48 क्विंटल चावल कम मिला, जिसकी कीमत 1 लाख 98 हजार 20 रुपये है। अमितेश के साथ ही सचिव रामकुमार कश्यप को भी नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह, टिकरापारा स्थित जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में 9 मार्च 2022 को जांच में 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर कम पाया गया, जिसकी कीमत 8 लाख 5 हजार 939 रुपये है। नेहरू नगर की मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान में 7 लाख 66 हजार 288 रुपये का राशन कम मिला। वार्ड 39 की मां भवानी राशन दुकान में 13 लाख 68 हजार 863 रुपये का और वार्ड 47 की महिला शक्ति राशन दुकान में 5 लाख 12 हजार 331 रुपये का राशन गायब मिला। वार्ड 48 में जोग माया खाद्य समिति द्वारा संचालित राशन दुकान में भी 8 लाख 37 हजार 624 रुपये का चावल, शक्कर और नमक कम पाया गया है।

जब राष्ट्रीय जगत विजन ने कांग्रेस प्रभारी सुबोध हरितवाल से इस मामले पर बात की, तो उन्होंने कहा, "हमें कार्यवाही के लिए नहीं, जांच के लिए कहा गया है और हम बहुत जल्द जांच समिति बनाएंगे।" यह बयान कांग्रेस की ओर से आंतरिक जांच के संकेत देता है, खासकर तब जब एनएसयूआई नेता अमितेश राय पर घोटाले का आरोप है।

फिलहाल, सभी की निगाहें कलेक्टर की मंजूरी और उसके बाद होने वाली एफआईआर पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन राशन घोटालेबाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है, या मामला केवल पैसों की रिकवरी तक सीमित रहता है। क्योंकि मामले में शहर के एक बड़े भाजपा नेता की एंट्री हो गई है जो इस मामले में कांग्रेस नेता को संरक्षण दे रहे हैं।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध