ED की बड़ी कार्रवाई! शराब सिंडिकेट के सरगना चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है।

जांच में सामने आया कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर था और पूरे नेटवर्क के संचालन और फैसले लेने में प्रमुख भूमिका निभाता था। जब्त संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि और बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी चल संपत्तियां शामिल हैं।

ईडी ने बताया कि चैतन्य बघेल ने अवैध रकम को रियल एस्टेट में निवेश कर वैध संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की थी। यह रकम उसने अपनी फर्म एम/एस बघेल डेवलपर्स के प्रोजेक्ट ‘विठ्ठल ग्रीन’ में लगाई थी।

Read More फूलो देवी नेताम पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, जानें संख्या बल का समीकरण

ईडी की जांच के अनुसार इस घोटाले से राज्य खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2500 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन सामने आया। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

Read More Raipur में नशे में धुत BJP नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़कर दी वर्दी उतरवाने की धमकी, आरोप में गिरफ्तारी

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस