मैनपाट में भाजपा की मास्टर क्लास: ढोलक की थाप पर नाचे सांसद-विधायक, आज समापन

मैनपाट में भाजपा की मास्टर क्लास: ढोलक की थाप पर नाचे सांसद-विधायक, आज समापन

मैनपाट में भाजपा की मास्टर क्लास: ढोलक की थाप पर नाचे सांसद-विधायक, आज समापन

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में BJP का प्रशिक्षण शिविर आज तीसरे दिन समापन की ओर है। योगाभ्यास से हुई शुरुआत, ढोलक की थाप पर झूमे सांसद-विधायक, शिवराज सिंह ने दिए टिप्स।

मैनपाट: छत्तीसगढ़ के शिमला में चल रहे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है. आज बीजेपी के सांसद-विधायकों ने योगाभ्यास से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की. वहीं दूसरे दिन अंतिम सत्र में लोकरंग अर्जुंदा का कार्यक्रम रखा गया था, जहां मंत्री-विधायक ढोलक की थाप पर नाचते नजर आए.

मैनपाट में चल रहे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है. बीजेपी के सांसदों और विधायकों ने प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की. इस मौके राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे. वहीं आज 3 सत्र के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा. आज हमारा विचार परिवार, पंच परिवर्तन एवं शताब्दी वर्ग की योजनाओं पर सत्र होगा. इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम का सत्र में व्याख्यान होगा फिर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मंत्री-सांसदों के सवालों का समाधान करेंगे.

वहीं कल प्रशिक्षण के दूसरे दिन अंतिम सत्र में लोकरंग अर्जुंदा का कार्यक्रम रखा गया था. जहां सीएम विष्णु देव साय ढोलक बजाते नजर आए. वहीं बीजेपी के सांसद और विधायक ढोलक की थाप पर नाचते-झूमते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें धरसीवा विधायक अनुज शर्मा मुख मुरली बजाए गाना गाते नजर आ रहे हैं.

Read More शादी से पहले ही उजड़ गया रिश्ता: गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, शराब पार्टी में विवाद के बाद मौत; जांच में जुटी पुलिस

वहीं प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नेताओं की ‘क्लास’ लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे. नेताओं को टिप्स देने के बाद वह मशहूर पर्यटन स्थल ‘उल्टा पानी’ पहुंचे. यहां के प्राकृतिक नजारों को देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गए और कहा- ‘यह स्थल बेहद ही अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय जैसा है.’

Read More अरपा नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा