बिलासपुर के ऑटो में लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही सामने होगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी

बिलासपुर के ऑटो में लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही सामने होगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी

बिलासपुर : शहर में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है । जल्द ही बिलासपुर के सभी पेट्रोल, डीजल और ई-रिक्शा ऑटो में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे । यात्री ऑटो में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित ऑटो चालक, वाहन मालिक और वाहन से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे । पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद यातायात व्यवस्था कायम करना है ।

स्कैन करते ही मिलेगी चालक की जानकारी

ऑटो में लगाए जाने वाले क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही यात्री संबंधित ऑटो चालक, ऑटो मालिक और किराए पर वाहन चलाने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । इसके साथ ही ऑटो और चालक का रिकॉर्ड यातायात पुलिस के पास भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा । इससे किसी यात्री और ऑटो चालक के बीच विवाद, टकराव या किसी तरह की शिकायत की स्थिति में पुलिस के लिए वाहन और चालक की पहचान करना आसान हो जाएगा ।

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

आपात स्थिति में भी मिलेगी मदद

Read More CG High Court: पंचायत कर्मचारियों की पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाएं खारिज; जानिए कोर्ट ने क्या कहा

यातायात पुलिस के मुताबिक बिलासपुर शहर के साथ-साथ ऑटो चालक दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक यात्रियों को छोड़ने जाते हैं । ऐसे में रास्ते में किसी तरह की घटना, विवाद या आपात स्थिति होने पर चालक और वाहन की तत्काल पहचान बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है । क्यूआर कोड की व्यवस्था ऐसी परिस्थितियों में पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होगी । वहीं, जरूरत पड़ने पर ऑटो चालक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन की जानकारी हासिल करने में भी यह डिजिटल व्यवस्था उपयोगी होगी ।

महिला ऑटो चालकों को भी मिलेगा सुरक्षा का भरोसा

बिलासपुर में बड़ी संख्या में महिला चालक भी ऑटो और ई-रिक्शा चला रही हैं । वे दिन-रात यात्रियों को शहर के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाती हैं । ऐसे में किसी विषम परिस्थिति में उनकी पहचान और वाहन की जानकारी पुलिस के पास पहले से उपलब्ध होना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

बिना रजिस्ट्रेशन ऑटो पर रहेगी नजर

यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अपने ऑटो का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराएं । पुलिस के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी । रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक ऑटो, चालक और वाहन मालिक की जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित की जाएगी l यातायात पुलिस का मानना है कि क्यूआर कोड आधारित यह व्यवस्था यात्रियों के बीच भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ ऑटो चालकों की पहचान को भी आसान बनाएगी । इससे बिलासपुर में ऑटो परिवहन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी ।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार