छत्तीसगढ़ में अफसरों की अग्निपरीक्षा 6 घंटे में सोशल मीडिया पर देना होगा जवाब इसी से तय होगा प्रमोशन

छत्तीसगढ़ में अफसरों की अग्निपरीक्षा 6 घंटे में सोशल मीडिया पर देना होगा जवाब इसी से तय होगा प्रमोशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का तरीका अब पूरी तरह बदल रहा है। अब सरकारी विभागों के सचिव और कलेक्टर केवल बंद कमरों और फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगे। जेन जी आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने अफसरों के लिए नया निर्देश जारी किया है। अब अधिकारियों को इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सक्रिय रहकर मोर्चा संभालना होगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ काम करना काफी नहीं है बल्कि जनता के बीच उसकी सही जानकारी पहुंचना भी जरूरी है। अब अफसरों का ट्रांसफर और प्रमोशन उनके सोशल मीडिया स्कोर और जवाबदेही से तय होगा।

डेल्टा मार्किंग प्रणाली लागू

प्रशासनिक  जवाबदेही तय करने के लिए सरकार ने डेल्टा मार्किंग प्रणाली शुरू की है। इसके तहत अफसरों के कामकाज का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिलों में अब तक केवल अखबारों में छपने वाली खबरों की निगरानी होती थी। अब सोशल मीडिया की भी चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी।

Read More लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

मार्किंग का गणित इस तरह काम करेगा

Read More रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले

काम का प्रकार  सह निर्धारित अंक 

 एक्शन टेकन रिपोर्ट एटीआर -40 

सोशल मीडिया सक्रियता -30 |

प्रेस रिलीज - 15 

सक्सेस स्टोरी - 15 

एटीआर को सबसे ज्यादा 40 अंक दिए गए हैं। इसका सीधा मतलब है कि अगर किसी विभाग के खिलाफ कोई खबर चल रही है तो अफसर को तत्काल उसका संज्ञान लेना है। अगर खबर में बताई गई समस्या सही है तो अधिकारी को स्पष्ट प्लान देना होगा कि वह सुधार के लिए क्या कदम उठाने वाले हैं।

6 घंटे का अल्टीमेटम

सरकार ने नकारात्मक और भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सख्त समय सीमा तय कर दी है। इसके नियम बिल्कुल  कठोर हैं।

  •  जनसंपर्क निगरानी प्रकोष्ठ भ्रामक खबरों की सूचना सीधे कलेक्टर या सचिव को व्हाट्सएप पर देगा।
  •   अखबारों में छपी नकारात्मक खबर का जवाब अफसरों को उसी दिन देना अनिवार्य है।
  •  सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबर का खंडन 6 घंटे के भीतर करना होगा।
  •   अफसरों को अपनी प्रतिक्रिया डीपीआर ई क्लिपिंग पोर्टल पर दर्ज करानी होगी।
  •  समय सीमा बीतने के बाद दिए गए जवाब को स्कोरिंग में बिल्कुल शामिल नहीं किया जाएगा।

उदाहरण के लिए अगर 10 खबरों पर अफसर ने 7 का जवाब उसी दिन दिया है तो उसे 28 नंबर ही मिलेंगे।

गूगल फार्म से होगी रोज की निगरानी

इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एक विशेष गूगल फार्म तैयार किया गया है।

  •  जनसंपर्क अधिकारी हर दिन इस फार्म में विभागीय डेटा भरेंगे।
  •   रोज का डेटा भरते ही सिस्टम अपने आप अपडेट हो जाएगा।
  •  सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की संयुक्त पोस्ट संख्या गिनी जाएगी।
  •  शेयर या री पोस्ट की गिनती इस डेल्टा मार्किंग में नहीं की जाएगी।
  •  दोहरी एंट्री होने पर सिस्टम एक एंट्री को खुद निरस्त कर देगा।
  •   किसी भी तरह की गड़बड़ी पकड़े जाने पर संबंधित जनसंपर्क अफसर पर सीधी कार्रवाई होगी।

कुल समाचार समय सीमा में जवाब देरी से जवाब और कोई जवाब नहीं देने का पूरा स्कोर कार्ड हर महीने बनेगा। इसी रिपोर्ट कार्ड से अफसरों की कार्यक्षमता का आकलन होगा।

 

Tags:

Latest News

नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम
फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी
Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी
जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप
ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित
Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा