रायपुर-बिलासपुर हाईवे में एक्सीडेंट से मौत के बाद उग्र हुई भीड़, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, दो दर्जन लोगों के खिलाफल FIR दर्ज

रायपुर-बिलासपुर हाईवे में एक्सीडेंट से मौत के बाद उग्र हुई भीड़, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, दो दर्जन लोगों के खिलाफल FIR दर्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 साल के बच्चे के सिर को एक हाइवा ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण रायपुर-बिलासपुर हाईवे में 4 घंटे से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और बहसबाजी हुई। जिसके बाद भीड़ में उग्र होकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दरअसल, ग्रामीणों की मांग थी कि इस सड़क पर अंडर ब्रिज बनाया जाए, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। धरसींवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब की है। रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने 12 साल के बच्चें को अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवा के चक्के में बच्चे का सिर बुरी तरह कुचला गया। एक्सीडेंट में मोंटू घृतलहरे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मासूम साइकिल चलाते वक्त टक्कर से सड़क पर गिर गया था। आरोपी हाइवा ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। जिसके पास आसपास भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। आसपास के ग्रामीण और बच्चे के परिजनों ने करीब 4 घंटे से सड़क पर जाम कर दिया था।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी; संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों पर लगी मुहर

उनकी मांग थी कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर लंबे समय से एक अंडर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रदर्शन में लोगों को शांत कराने के लिए करीब आधे दर्जन थाना प्रभारी, CSP खमतराई और ASP समेत प्रशासनिक अफसर जुटे हुए थे।

Read More रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार

Error on ReusableComponentWidget
Tags: raipur

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे