छत्तीसगढ़ में कोरोना फैला 11 जिलों में, राजनांदगांव में दूसरी मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना फैला 11 जिलों में, राजनांदगांव में दूसरी मौत

रायपुर राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस अब 11 जिलों तक फैल चुका है, जिससे चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के भीतर राजनांदगांव में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। 55 वर्षीय मृतक को पहले से हृदय रोग सांस की तकलीफ और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां थीं। यह राज्य में छह दिनों के भीतर कोविड से होने वाली दूसरी मौत है और दोनों ही मृतक राजनांदगांव जिले के निवासी थे।

पेंड्री अस्पताल में हुई मरीज की मौत

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के लखोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सह अस्पताल पेंड्री के आईसीयू में चल रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ अतुल देशकर ने बताया कि मरीज की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 20 जून को मजदूरी का काम करने वाले इस मरीज की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। मरीज के परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More बिलासपुर पुलिस के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 95 लोगों ने कराया जांच, पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की पहल

नए वैरिएंट से पहले भी हुई थी मौत

Read More रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान

इससे पहले 16 जून को राजनांदगांव के ही 86 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से मौत हो गई थी। वह बुजुर्ग पिछले कई समय से मेडिकल प्रॉब्लम फेस कर रहे थे और रूटीन डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल आए थे। डॉक्टरों को कोविड के लक्षण दिखने पर जांच की गई जिसमें वे कोविड पॉजिटिव पाए गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

रायपुर और बिलासपुर में 75 प्रतिशत से अधिक केस

प्रदेश में अब तक कुल 172 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जो 11 जिलों में फैल चुके हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा रायपुर से 82 मरीज और बिलासपुर से 38 मरीज मिले हैं। शेष 47 मरीज अन्य 9 जिलों से हैं। इसका मतलब है कि कोविड के 75 प्रतिशत से अधिक केस केवल रायपुर और बिलासपुर इन दो जिलों से ही हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोविड के 62 केस ही एक्टिव हैं जिनमें से 50 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 12 अस्पताल में भर्ती हैं। कुल 103 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए

हुए है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर.... कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो