मनेंद्रगढ़ में भालू का आतंक: मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हमला, कन्या छात्रावास में घुसी मादा भालू

मनेंद्रगढ़ में भालू का आतंक: मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हमला, कन्या छात्रावास में घुसी मादा भालू

मनेंद्रगढ़: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 9 दिसंबर की सुबह शहर में मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वनवासी कन्या छात्रावास में घुस गई, जिसके बाद छात्राओं में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।74ca85d3-77c6-41e4-b62c-66562a82a2211765257120793-_1765269052

बुजुर्ग पर हमला, अस्पताल में भर्ती
हमले का शिकार हुए वार्ड 17 निवासी दिलबरण प्रसाद को तुरंत मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हमला होने के कुछ ही देर बाद वही मादा भालू दो शावकों के साथ छात्रावास परिसर में दाखिल हो गई, जिससे छात्राएं डर के मारे कमरों से बाहर नहीं निकल पा रही थीं।f04985b8-5a78-4cdf-94eb-975b12796df2_1765257120794

तीन महीने से भालू का उत्पात जारी
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम, एसडीएम लिंगराज सिदार, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव और CMO इसहाक खान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों से यह मादा भालू अपने दो शावकों के साथ शहर और आसपास के इलाकों में लगातार घूम रही है। इस दौरान उसने कई लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल भी किया है। जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से लोगों में दहशत और नाराजगी है। जनप्रतिनिधियों ने कई बार आपत्ति जताई, लेकिन वन विभाग अब तक ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।

Read More जंगल में मवेशी चराना पड़ा भारी, अचानक सामने आया भालू; दो ग्रामीणों पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार