भू माफियाओं का षड्यंत्र एक जमीन को चार बार बेचा,2100 वर्गफुट भूमि दिखा कर बार बार बेची गई जमीन 

मौके पर केवल 901 वर्ग फिट जमीन।।

भू माफियाओं का षड्यंत्र एक जमीन को चार बार बेचा,2100 वर्गफुट भूमि दिखा कर बार बार बेची गई जमीन 

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में इन दोनों भूमि की अफरा तफरी और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला के तार भी जमीन अफरातफरी से जुड़े है। बिलासपुर शहर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक ही जमीन को चार बार अलग-अलग दस्तावेजों के माध्यम से बेचे जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने इस पूरे प्रकरण में सावित्री देवी, उमेश कश्यप, सर्वेश कश्यप, अभय बरुआ और अभ्याश बिल्डकॉन पर गंभीर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने वर्ष 2020 में खसरा नंबर 587/2 की 300 वर्गफुट भूमि व उस पर निर्मित दो शटर वाली दुकान का वैध विक्रय पत्र के माध्यम से क्रय किया था। लेकिन उसी भूमि को अलग-अलग खसरों व गलत चौहद्दियों के आधार पर कुल चार बार अलग-अलग लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी गई, जिससे कुल 2100 वर्गफुट भूमि का फर्जी रूप से विक्रय दिखाया गया, जबकि मौके पर मात्र 901 वर्गफुट भूमि ही उपलब्ध है।

 

Read More मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल

जमीन के सीमांकन के दौरान अभय बरुआ की बदसलूकी

Read More शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम

दिनांक 3 जून को राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन की कार्यवाही की गई थी, जिसमें पुलिस बल भी उपस्थित था। सीमांकन के दौरान अभय बरुआ ने राजस्व अधिकारियों और पुलिस टीम के सामने अभद्रता और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे पीड़ित और अन्य स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष है।

पूर्व से दर्ज हैं केस, लेकिन नहीं होती कार्रवाई

आरोपी अभय बरुआ एक जाना-माना हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले स्थानीय थानों में दर्ज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी राजनीतिक पहुंच के कारण पुलिस बार-बार उसे संरक्षण देती रही है, जिसके चलते वह खुलेआम ऐसे अपराधों को अंजाम देता है।

 

आरोपितों के विरुद्ध दर्ज हो प्राथमिकी की मांग

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को शिकायती आवेदन सौंपते हुए उक्त लोगों के विरुद्ध IPC की धारा 420, 467, 468, 471, और 120B के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से बार-बार चौहद्दी में बदलाव कर दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे फर्जी तरीके से भूमि बेची जा सके। इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं होना, राजस्व विभाग की भूमिका और प्रशासनिक चुप्पी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित ने मांग की है कि इस भूमि घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो