ई-केवाईसी ने खोली फर्जीवाड़े की पोल: 30 लाख लोगों का राशन बंद, अब सालाना 21 करोड़ किलो चावल बचेगा

 ई-केवाईसी ने खोली फर्जीवाड़े की पोल: 30 लाख लोगों का राशन बंद, अब सालाना 21 करोड़ किलो चावल बचेगा

रायपुर। केंद्र सरकार की ई-केवाईसी योजना ने राशन कार्डों में चल रही बड़ी गड़बड़ी को उजागर किया है। इसके लागू होते ही शासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है और अब करोड़ों रुपए की बचत भी होने वाली है। प्रदेश के जिन 30 लाख राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया, उन्हें चावल मिलना बंद कर दिया गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि ये लोग गलत तरीके से राशन उठा रहे थे, इसीलिए उन्होंने केवाईसी करवाने से किनारा कर लिया। अकेले रायपुर जिले में करीब तीन लाख लोगों का राशन बंद हुआ है।

विभाग के अनुसार, ये 30 लाख लोग पिछले तीन साल से लगातार राशन उठा रहे थे। प्रति व्यक्ति 7 किलो चावल के हिसाब से देखें तो अब हर साल लगभग 21 करोड़ किलो चावल की बचत होगी। पिछले तीन सालों के इस बड़े फर्जीवाड़े से सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा है। अब खाद्य विभाग इस राशि की वसूली की तैयारी कर रहा है।

इस बीच, एक और बड़ी समस्या सामने आई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने निजी कंपनियों को अपना खाता इस्तेमाल करने दिया, जिससे उनकी सालाना आय 6 लाख रुपए से ज़्यादा हो गई। नतीजतन, उनका नाम बीपीएल राशन कार्ड से कट गया है। अब ये लोग दोबारा नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए कोई समाधान नहीं मिल रहा है। विडंबना यह है कि इधर लोगों को ठगी का शिकार बनाकर वे कंपनियां फरार हो चुकी हैं।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

अफसरों ने बताया कि अभी धान खरीदी के चलते कर्मचारी और अधिकारी बेहद व्यस्त हैं। खरीदी पूरी होने के बाद गलत तरीके से राशन उठाने वाले लोगों से वसूली का काम शुरू किया जाएगा। विभाग पूरी तैयारी में है कि जो लोग यह राशि वापस नहीं करेंगे, उनकी संपत्ति कुर्क करके वसूली की जाएगी। यह वसूली खाद्य विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार