ढाबे पर बैठकर आमजन संग खाया भोजन: रायगढ़ दौरे से लौटते समय सिमगा में रुके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बिना पूर्व सूचना पहुंचे ढाबे, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए आमजन से पूछा हालचाल, लोगों में दिखी खुशी

ढाबे पर बैठकर आमजन संग खाया भोजन: रायगढ़ दौरे से लौटते समय सिमगा में रुके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

Read More चलती सफारी में अचानक लगी आग, रेत डालकर लोगों ने बुझाई लपटें

रायगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायगढ़ दौरे से लौटते समय एक अनपेक्षित और मानवीय पहलू के साथ सामने आए। लौटते वक्त वे अचानक सिमगा क्षेत्र के एक सामान्य ढाबे में रुक गए और वहां मौजूद आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री का यह सादगीपूर्ण व्यवहार लोगों को न केवल चौंकाने वाला बल्कि भावुक कर देने वाला भी रहा।

बिना किसी पूर्व तैयारी के मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर ढाबे में मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सहजता से लोगों का हालचाल जाना और ‘सुशासन तिहार’ के आयोजन की चर्चा की। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोगों से मिलकर ऊर्जा मिलती है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मीय जुड़ाव का अवसर होता है।

Read More बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों का सफर होगा आसान

 

मुख्यमंत्री के अचानक रुकने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। थोड़ी ही देर में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने औपचारिकता से दूर रहकर आम नागरिकों के साथ समय बिताना प्राथमिकता दी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें लीं और सहज बातचीत की। मुख्यमंत्री की सादगी और आम लोगों के बीच घुलने-मिलने के इस प्रयास ने एक जननेता के रूप में उनकी छवि को और भी मजबूत किया। ढाबे पर किया गया यह भोजन महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सेवा भावना की एक मिसाल ब

न गया।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध