छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अहम दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अहम दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज। पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात।

रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2:15 बजे दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं जोरों पर हैं।

सीएम साय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ से चुनकर आए सभी बीजेपी सांसदों से भी संवाद कर सकते हैं। संभावना है कि वे शाम को छत्तीसगढ़ सदन में सांसदों के साथ रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से छत्तीसगढ़ कैबिनेट में एक मंत्री पद खाली है। अब तक कैबिनेट विस्तार पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सीएम साय के दिल्ली दौरे को इसी संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है। कभी 14 मंत्रियों के सेटअप की बात होती है, तो कभी पुराने 13 मंत्रियों के फॉर्मूले की चर्चा होती है।

Read More नया भवन, नई परंपरा: छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पहली बार रविवार को लगेगा, 14 दिसंबर से शुरू

सीएम साय खुद कह चुके हैं कि "कैबिनेट विस्तार जल्द होगा," लेकिन अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बार उनके दौरे को लेकर संभावना जताई जा रही है कि फैसला जल्द हो सकता है। माना जा रहा है कि दिल्ली में सीएम साय और सांसदों के बीच होने वाली बैठक में संगठनात्मक रणनीति, राज्य के विकास कार्यक्रम, और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी मंथन हो सकता है।

Read More रेलवे कर्मचारियों की रीलों पर थमा ब्रेक, ड्यूटी टाइम में सोशल मीडिया पूरी तरह बैन, अब होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता, रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारियाँ, और अन्य प्रशासनिक विषयों पर चर्चा जारी है।

लेखक के विषय में

More News

वन्यजीवों के लिए खतरे की घंटी: बाघ की संदिग्ध मौत, जांच जारी

राज्य