CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हत्या से भी गंभीर अपराध

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हत्या से भी गंभीर अपराध

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हत्या से भी गंभीर अपराध

छत्तीसगढ़ CGPSC भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने एग्जाम कंट्रोलर सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा– प्रश्नपत्र लीक करना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है, जो हत्या से भी गंभीर अपराध है। CBI कर रही जांच।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए एग्जाम कंट्रोलर सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस बी.डी. गुरु ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करना, लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जो एक हत्या से भी अधिक गंभीर अपराध माना जाना चाहिए। अदालत ने आगे कहा कि इस कृत्य से CGPSC जैसी प्रतिष्ठित संस्था की साख को ठेस पहुंची है।

आरोपियों की तुलना ‘बाड़ द्वारा ही फसल खाने’ से करते हुए कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। इसी के आधार पर तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं। दरअसल, CGPSC 2020 में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई। जिस पर पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने सवाल उठाए थे और मामला हाईकोर्ट में पहुंचा थी। ननकीराम ने इस मामले में जनहित याचिका भी लगाई, जिसमें बताया कि अफसर और कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों को चयन कर डिप्टी कलेक्टर जैसे पद दिए गए थे।

हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक साथ इस तरह से रिश्तेदारों का चयन इत्तेफाक नहीं हो सकता। हाईकोर्ट ने भर्ती की जांच के आदेश भी दिए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ तब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा (ACB-EOW) ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। फिर बाद में मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया।

Read More बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क

सीबीआई की जांच में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह के इशारे पर बड़े पैमाने पर प्रश्न पत्र लीक किए जाने का खुलासा हुआ। आरोप है कि प्रश्न पत्र उनके दो भतीजों नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी को दिए गए। इसके बाद पीएससी के परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने इन्हें बजरंग पावर एंड इस्पात के निदेशक श्रवण गोयल तक पहुंचाया, जिन्होंने यह पेपर अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को दिलवाया। इसी आधार पर सभी ने डिप्टी कलेक्टर व डीएससी जैसे पद हासिल किए।

Read More छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय

अपनी गिरफ्तारी के बाद टामन सिंह सोनवानी सहित उनके दोनों भतीजों ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी, जिसमें उनके वकील ने तर्क देते हुए झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए। आरोपियों के वकील ने बचाव में यह तर्क भी दिया कि पीएससी के नियमों के तहत भतीजा परिवार की परिभाषा में नहीं आता। लिहाजा, यह कहना कि अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने परिवार के सदस्यों का चयन कराया है, यह गलत है।

इस केस में सीबीआई ने तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, भतीजा नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर के साथ ही उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल उसके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Meta Apologises: पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ देर हुआ ब्लॉक, Meta ने मांगी माफी; बताया- तकनीकी गड़बड़ी से हुई गलती
CJP Protest Hearing: लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- 'कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई हो, पुलिस के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी'
CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार
सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज
1 August 2026 Rule Change: 1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम! LPG, ITR, Tatkal टिकट और RBI के फैसलों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Bihar-Assam Student Cases: छात्रों को बड़ी राहत का दावा! CJP बोला- बिहार और असम में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, केंद्र से बातचीत सफल