युक्तियुक्तकरण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट: 34 शिक्षकों ने दी चुनौती, पद समाप्ति पर उठाए सवाल

प्रशासनिक पदों को शिक्षक पद में बदलने पर आपत्ति, काउंसिलिंग प्रक्रिया की वैधता पर सवाल

युक्तियुक्तकरण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट: 34 शिक्षकों ने दी चुनौती, पद समाप्ति पर उठाए सवाल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर आखिरकार मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ विद्यालयीन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी समेत पाटन और दुर्ग के कुल 34 शिक्षकों ने न्यायालय की शरण ली है। याचिकाकर्ताओं ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उसे चुनौती दी है।

प्रदेश में 2 अगस्त 2024 को युक्तियुक्तकरण को लेकर पहला आदेश जारी हुआ था, लेकिन शिक्षकों के भारी विरोध के चलते शासन ने उस पर अमल नहीं किया। इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को पुनः संशोधित आदेश जारी किया गया, जिस पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

याचिका में कहा गया है कि नए आदेश के तहत कई विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, जब प्रायमरी स्कूल को मिडिल स्कूल में मर्ज किया जा रहा है, तो प्रायमरी स्कूल का प्रधान पाठक अब सहायक शिक्षक बन रहा है। इसी तरह मिडिल और हायर सेकेंडरी के विलय पर हेड मास्टर को फिर से शिक्षक बना दिया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पदों को खत्म करने की नौबत आ गई है।

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: 1500 पन्नों का चालान दाखिल, सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जमानत पर रिहा

याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया है कि हाई कोर्ट में पहले से लंबित एक अन्य मामले में शासन ने स्वयं स्वीकार किया था कि हेड मास्टर का पद एक प्रशासकीय पद है, जिसे शिक्षक में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

Read More Sakti Breaking: वेदांता पावर प्लांट में जोरदार बॉयलर ब्लास्ट; 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 3 की मौत से मचा हड़कंप!

शिक्षकों का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 लागू किए गए थे। लेकिन बिना इन नियमों में संशोधन किए ही नई काउंसिलिंग प्रक्रिया चलाई जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है।

याचिका में यह भी उल्लेख है कि काउंसिलिंग प्रक्रिया में शिक्षकों को आपत्ति या अपील का अवसर नहीं दिया गया, जो उनके अधिकारों का हनन है। साथ ही, इस प्रक्रिया में कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि लेक्चरर जैसे शैक्षणिक पदों पर कलेक्टर को कोई अधिकार नहीं है।

शिक्षक संघ और याचिकाकर्ताओं को उम्मीद है कि हाई कोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई करेगा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इन गहरे प्रशासनिक सवालों का न्यायसंगत हल निकलेगा।

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर