शराब घोटाले पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई पर भाजपा नेता नरेश गुप्ता ने जताया आभार , कहा सरकार भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध

शराब घोटाले पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई पर भाजपा नेता नरेश गुप्ता ने जताया आभार , कहा सरकार भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बहुचर्चित शराब घोटाले पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के 22 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस साहसिक कदम के लिए भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आरोपी अधिकारियों को निलंबित कर सरकार ने पुनः अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि वह भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध है। यह दर्शाता है कि साय सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में अपना कड़ा रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यह घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था और इसकी जांच तेजी से जारी है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि घोटाले में जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में जनार्दन कौरव अनिमेष नेताम विजय सेन शर्मा अरविंद कुमार पाटले प्रमोद कुमार नेताम रामकृष्ण मिश्रा विकास कुमार गोस्वामी इकबाल खान नितिन खंडुजा नवीन प्रताप सिंग तोमर मंजुश्री कसेर सौरभ बख्शी दिनकर वासनिक मोहित कुमार जायसवाल नीतू नोतानी ठाकुर गरीबपाल सिंह दर्दी नोहर सिंह ठाकुर सोनल नेताम प्रकाश पाल अलेख राम सिदार आशीष कोसम और राजेश जायसवाल सहित कुल 22 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Read More छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती

           यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 7 जुलाई को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ईओडब्ल्यू ने इस घोटाले में शामिल 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में लगभग 5000 पन्नों का चतुर्थ पूरक चालान पेश किया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 

Read More मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी