रायपुर NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: गांजा तस्करी में दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

रायपुर NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: गांजा तस्करी में दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री से जुड़े मामलों में अदालत ने कड़ा रुख दिखाया है। NDPS एक्ट के तहत सुनवाई करते हुए अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए जेल की सजा सुनाई है। एक मामले में गांजा तस्करी में शामिल दो आरोपियों को 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा दी गई, जबकि दूसरे मामले में नशीली टैबलेट बेचने वाले आरोपी को 3 साल की सश्रम कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

कार में गांजा लेकर ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी
पहला मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जांच अधिकारी दिव्या शर्मा के अनुसार 30 मई 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम नगर इलाके में एक कार में सवार कुछ युवक गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर जांच की। कार में मनीष सिंह, निखिल यादव और जितेंद्र दास मौजूद थे।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर कार से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (NDPS) पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Read More CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका

नशीली टैबलेट बेचने वाले को 3 साल की सजा
दूसरे मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक को नशीली टैबलेट बेचते हुए पकड़ा गया था। पुलिस को 16 मार्च 2021 को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर 30 अप्रैल 2021 को अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान आरोप साबित होने पर विशेष न्यायाधीश (NDPS) किरण थवाईत की अदालत ने आरोपी को 3 साल के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

नशे के खिलाफ सख्त संदेश
इन दोनों फैसलों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ड्रग्स तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना