बिलासपुर में 60 हजार की घूस लेकर बिना परमिशन लगा दिया 100 केवी का ट्रांसफार्मर

बिलासपुर में 60 हजार की घूस लेकर बिना परमिशन लगा दिया 100 केवी का ट्रांसफार्मर

बिलासपुर के सकरी उपसंभाग में बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की गजब की फुर्ती देखने को मिली है। जिस नरोतीकापा गांव के किसान चार महीने से 63 केवी की जगह 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे वहां अचानक बिना ऊपर की अनुमति के ही नया ट्रांसफार्मर लग गया। वजह कोई सरकारी दरियादिली नहीं बल्कि 60 हजार रुपये की वह कथित घूस है जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गनियारी वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोतीकापा के किसान लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। वे लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे लेकिन हर बार अफसर ट्रांसफार्मर की कमी का रोना रोकर उन्हें बैरंग लौटा देते थे। लेकिन जैसे ही 60 हजार रुपये की मांग हुई और ग्रामीणों के अनुसार उसमें से 54 हजार रुपये कथित तौर पर दे दिए गए विभाग में जैसे कोई चमत्कार हो गया। तिफरा स्थित कंपनी के उच्चाधिकारियों से परमिशन लिए बिना ही अफसरों ने आनन फानन में नया ट्रांसफार्मर गांव में टांग दिया।

पैसे के लेन देन का ऑडियो वायरल होने के बाद अब विभाग की नींद टूटी है। मामले में लीपापोती से बचने के लिए कार्यपालन यंत्री अनुपम सरकार ने तुरंत तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इस टीम में एई माधुरी पटेल के साथ दो अन्य लाइन कर्मचारियों को रखा गया है। कार्यपालन यंत्री अनुपम सरकार ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए किसी भी हाल में पैसा नहीं लिया जा सकता।

Read More Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका

वहीं मामले को लेकर सकरी उपसंभाग के एई प्रमोद चौबे ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहले ही मंजूर हो चुका था लेकिन सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण देरी हुई। प्रमोद चौबे ने आगे बताया कि लाइनमैन प्रवीण साहू को तलब किया गया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

इधर जिस लाइनमैन प्रवीण साहू पर 60 हजार रुपये मांगने और 54 हजार रुपये लेने का गंभीर आरोप है उसने खुद को पूरी तरह पाक साफ बताया है। गनियारी वितरण केंद्र के लाइनमैन प्रवीण साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उसने किसी से एक भी रुपया नहीं लिया है और उस पर लगे सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। ग्रामीण भले ही वायरल ऑडियो में पैसे देने की बात कह रहे हों लेकिन यह तो अब जांच के बाद ही साफ होगा कि बिना परमिशन इतनी जल्दी ट्रांसफार्मर लगाने की खास मेहरबानी विभाग ने किस खुशी में की थी।

 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना