पार्किंग में पहले किसने शुरू की बहस और फिर चर्चित डीजी के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़

पार्किंग  में पहले किसने शुरू की बहस और फिर चर्चित डीजी के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़

बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बाहर एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने सरेआम हाईकोर्ट के वकील साहब को  थप्पड़ रसीद कर दिया। बवाल इसलिए जयादा बड़ा हो गया क्योंकि पिटने वाले वकील साहब पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक बड़े डीजी रैंक के अधिकारी पवन देव के सुपुत्र हैं। इधर सरकंडा पुलिस ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए थप्पड़ मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के इस पॉश इलाके में स्थित कॉफी हाउस में अमूमन लोग सुकून से गपशप करने आते हैं। भिलाई निवासी अधिवक्ता तेजस्व देव जो छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं अपने दोस्त  खिलेंद्र टंडन के साथ एक क्लाइंट से मिलने वहां पहुंचे थे। उनके पिता पवन देव पुलिस विभाग में बड़े अधिकारी हैं और शायद ही किसी ने सोचा होगा कि चर्चित डीजी साहब के बेटे को सरेआम कोई इस तरह धो सकता है । वो कहते है न सड़क पर अक्सर लोगों का ईगो उनकी समझदारी पर भारी पड़ जाता है। यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ l 

सरकंडा पुलिस के अनुसार अधिवक्ता तेजस्व देव जब कॉफी हाउस के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे तभी वहां पहले से खड़ी एक स्कॉर्पियो के चालक से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जोरदार  बहस होने लगी। दोने अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने लगे  देखते ही देखते स्कॉर्पियो से उतरे युवक जिसका नाम सागर जायसवाल बताया जा रहा है ने खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया  और गुस्से में तमतमाए सागर ने बिना यह जाने कि सामने वाला कौन है अधिवक्ता तेजस्व देव के साथ सीधे मारपीट शुरू कर दी और उन्हें सबके सामने वकील साहब को जोरदार  थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

Read More Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका

थप्पड़ खाने के बाद जब अधिवक्ता तेजस्व देव शिकायत दर्ज कराने सरकंडा थाने की तरफ जा रहे थे तो आरोपी सागर जायसवाल का हौसला इतना बुलंद था कि उसने अपनी स्कॉर्पियो से उनका पीछा भी किया। लेकिन जैसे ही वकील साहब ने अपनी गाड़ी थाने की दिशा में मोड़ी आरोपी को शायद अपनी गलती और सामने वाले की रसूख का अंदाजा हो गया। वह तुरंत अपना वाहन लेकर मोपका की ओर भाग निकला।

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

आम आदमी जब थाने जाता है तो उसे कितनी तवज्जो मिलती है यह जगजाहिर है लेकिन जब मामला पुलिस मुख्यालय में बैठे बड़े अफसर के बेटे का हो तो कानून के हाथ सचमुच बहुत लंबे और तेज हो जाते हैं। सरकंडा पुलिस ने बिना कोई देरी किए अधिवक्ता की शिकायत पर आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी अपनी इस दबंगई पर जरूर पछता रहा होगा।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना