Global Oil Route Update: ईरान ने भारतीय टैंकरों को दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी

Global Oil Route Update: ईरान ने भारतीय टैंकरों को दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी

नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारतीय जहाजों और टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रूप से गुजरने की अनुमति देने का भरोसा दिया है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर आवाजाही को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। ऐसे में ईरान की ओर से मिला यह संकेत भारत की ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ईरान ने स्पष्ट किया है कि भारतीय जहाजों की आवाजाही को लेकर कोई बाधा नहीं डाली जाएगी, जिससे कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका कम हो गई है।

क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ा हिस्सा तेल और गैस इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचता है। भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देश के लिए यह मार्ग बेहद रणनीतिक महत्व रखता है। किसी भी प्रकार का अवरोध वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई पर सीधा असर डाल सकता है।

थाई मालवाहक जहाज पर हुआ हमला
इसी बीच बुधवार को इसी क्षेत्र में एक थाई रजिस्टर्ड मालवाहक जहाज “मयूरी नारी” पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला होने की खबर सामने आई। हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार ओमान की नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन नाविकों की तलाश अभी जारी है।

Read More सत्ता संभालते ही घिरे Balen Shah: छात्र आंदोलन भड़का, भारत से सामान पर टैक्स और गृह मंत्री विवाद ने बढ़ाया बवाल

भारत की ओर आ रहा था जहाज
बताया जा रहा है कि यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से रवाना होकर गुजरात के कंडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। हमले के बाद जहाज से काला धुआं उठता देखा गया और चालक दल को आपात स्थिति में लाइफ राफ्ट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा।

Read More वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला: प्रेस डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित, बोले- कोई भी हमला हमें रोक नहीं सकता

समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी नजर
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के कारण इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और क्षेत्रीय नौसेनाएं समुद्री मार्गों की निगरानी और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं।

Latest News

 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त फैसला: अनुकंपा नौकरी के साथ सास की देखभाल अनिवार्य, लापरवाही पर हो सकती है सेवा समाप्त छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त फैसला: अनुकंपा नौकरी के साथ सास की देखभाल अनिवार्य, लापरवाही पर हो सकती है सेवा समाप्त
बंगाल में गरजे पीएम मोदी: पहले चरण में टूटा TMC का अहंकार, अब प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही BJP
बिलासपुर में संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत: परिजनों के बदलते बयान से उलझी जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
शादी के कार्ड बांटते ही ‘नेताजी’ गिरफ्तार: कवर्धा में किसान कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप, शादी से पहले पहुंचा जेल
वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला: प्रेस डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित, बोले- कोई भी हमला हमें रोक नहीं सकता
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेक-ऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट के इंजन में आग, 232 यात्रियों की इमरजेंसी निकासी
अंबिकापुर आग कांड में बड़ा एक्शन: मुकेश पटाखा एजेंसी संचालकों पर FIR, 55 घंटे बाद भी सुलगती इमारत से खतरा बरकरार
मामूली बहस बनी खूनी झड़प: रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालक ने बोतल फोड़कर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
तेलंगाना में 47 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर: साउथ बस्तर नेटवर्क को बड़ा झटका, 1.5 करोड़ के इनामी कैडर ने डाले हथियार
सोशल मीडिया चैट्स से कैंपस में बवाल: GGU में महापुरुषों पर टिप्पणी के बाद मारपीट, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
रायपुर में ‘Stranger Meetup Party’ को लेकर बवाल: कैफे ने रद्द की बुकिंग, सोशल मीडिया पर वायरल इनविटेशन, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोरबा DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- 'रसूखदार पद पर थे, गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं