बिलासपुर: SSB जवान खाई में गिरे, शहीद; कोटा बिल्लीबन में आज अंतिम संस्कार 

बिलासपुर: SSB जवान खाई में गिरे, शहीद; कोटा बिल्लीबन में आज अंतिम संस्कार 

बिलासपुर। नेपाल सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के पिथौरागढ़ के जमतड़ी में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 55वीं बटालियन के जवान शिवपाल सिंह (30) शहीद हो गए। 19 जून की रात मोबाइल पर बात करते हुए वे बैरक के बाहर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गए थे, जहां उनका शव बर्फ में दबा मिला। शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम उनके गृहग्राम बेलगहना के बिल्लीबन पहुंचा है आज (21 जून) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Read More अंबिकापुर में फिल्मी अंदाज में वारदात: गांजा रेड के दौरान पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हुआ बदमाश, DSP के मोबाइल से ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मोबाइल सिग्नल ढूंढते हुए हुआ हादसा

Read More कुलसचिव को थप्पड़ मारने वाले फॉर्च्यूनर सवार गुंडे गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, लेकिन जेल जाते वक्त भी चेहरे पर दिखी बेशरम हंसी !

 

बताया जा रहा है कि 19 जून की रात शिवपाल सिंह अपने बैरक से बाहर निकले थे और मोबाइल पर बात करने के लिए सिग्नल ढूंढ रहे थे। जमतड़ी चौकी, जहां वे तैनात थे, नेपाल सीमा से लगी है और वहां दूरसंचार के लिए जियो कंपनी का मोबाइल टॉवर दूर होने के कारण सिग्नल ठीक से नहीं आते हैं। इसी दौरान वे संतुलन खोकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

19 जून की सुबह रोल कॉल के दौरान जब शिवपाल सिंह उपस्थित नहीं हुए, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान उनका शव कंपनी के पीछे गहरी खाई में बर्फ पर दबा हुआ मिला। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद कैंप में लाया गया, जहां जवानों ने उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि दी।

 

 

शादी की तैयारी थी, छुट्टी पर आने वाले थे शिवपाल

शिवपाल सिंह कोटा क्षेत्र के बिल्लीबन के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिजन उनके लिए लड़की ढूंढ रहे थे। शिवपाल खुद भी परिजन द्वारा पसंद की गई लड़की को देखने के लिए एक महीने की छुट्टी पर घर आने वाले थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी परिजनों से बात हुई थी, लेकिन छुट्टी पर आने से पहले ही हादसे में उनके शहीद होने की खबर आ गई। शहादत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की भीड़ उनके घर पहुंच गई।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव