बस्तर तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: जांच पर सवाल, पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, वन मंत्री पर आरोप

बस्तर तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: जांच पर सवाल, पूर्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, वन मंत्री पर आरोप

 

रायपुर। बस्तर के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। कोंटा के पूर्व विधायक और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (भाकपा) नेता मनीष कुंजाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर घोटालेबाजों के बजाय शिकायतकर्ता पर ही EOW की कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि इस मामले में कई बड़े लोगों को बचाया जा रहा है और उन्होंने सीधे तौर पर वन मंत्री केदार कश्यप पर भी निशाना साधा है।

मनीष कुंजाम ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में बताया कि सुकमा वनमंडल में 2021-22 के तेंदूपत्ता बोनस की लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि 2024 में आई थी और इसमें से अधिकांश राशि का गबन कर लिया गया है। कुंजाम के अनुसार उन्होंने खुद 8 जनवरी 2025 को इस मामले की सबसे पहली शिकायत की थी। इसके बावजूद EOW की टीम ने 10 अप्रैल को उनके ही घर पर दबिश दी। कुंजाम ने इसे आश्चर्यजनक बताया कि घोटाला उजागर करने वाले पर ही जांच एजेंसी छापेमारी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या यह छापेमारी किसी बड़े गुनहगार को बचाने के लिए तो नहीं हो रही है?

Read More अंबिकापुर में बेनामी संपत्ति पर कोर्ट का शिकंजा! पूर्व कलेक्ट्रेट क्लर्क को 4 साल की जेल, आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति का मामला

कुंजाम ने पत्र में आगे लिखा है कि कलेक्टर को शिकायत के बाद जब यह घोटाला मीडिया में सुर्खियों में आया तो सुकमा डीएफओ को निलंबित कर दिया गया। डीएफओ के निलंबन के बाद 10 मार्च को उन्होंने और उनके साथियों ने धरना दिया था। उनकी मांग थी कि सिर्फ निलंबन से काम नहीं चलेगा तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके हक की राशि दी जाए और दोषी कर्मियों के अलावा जिम्मेदार प्रबंधकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इन्हीं मांगों के साथ 16 अप्रैल को एक जुलूस और सभा का आयोजन भी किया गया था।

Read More CM की कुर्सी से सीधे खेत तक! बगिया में बैलों संग हल चलाते दिखे विष्णुदेव साय, बोले- ‘खेती मेरे लिए सिर्फ काम नहीं, जीवन का संस्कार’

वन मंत्री पर सीधा आरोप

मनीष कुंजाम ने अपने पत्र में सबसे बड़ा आरोप वन मंत्री केदार कश्यप पर लगाया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री होने के साथ साथ वह सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। ऐसे में यह कैसे संभव है कि उनकी जानकारी या सहमति के बिना करोड़ों रुपयों का इतना बड़ा गबन हो गया हो? कुंजाम ने दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस घोटाले में बड़े लोग शामिल हैं और इसी वजह से डीएफओ ने इस घोटाले को अंजाम दिया है। इस पत्र के बाद बस्तर तेंदूपत्ता बोनस घोटाले का मामला और गरमा सकता है और इसकी राजनीतिक गूंज भी सुनाई पड़ सकती है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा