एक ही खसरे पर अलग-अलग रकबा दिखाकर 4 करोड़ की गड़बड़ी, केवल एक राजस्व निरीक्षक पर हुई कार्रवाई बाकी?

एक ही खसरे पर अलग-अलग रकबा दिखाकर 4 करोड़ की गड़बड़ी, केवल एक राजस्व निरीक्षक पर हुई कार्रवाई बाकी?

बिलासपुर। बिलासपुर की बहुचर्चित अरपा-भैंसाझार परियोजना में मुआवजा वितरण में लगभग 4 करोड़ रुपये की बड़ी अनियमितता का मामले में एक ही खसरे का अलग-अलग रकबा दर्शाकर मुआवजा बांटने की इस धांधली में करीब 10 अधिकारी दोषी पाए गए थे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि दिखावे के लिए केवल एक राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू को बर्खास्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब इस पूरे प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को सौंपी गई है। जल संसाधन विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में सीई जल संसाधन विभाग को पत्र भी लिखा है।

अरपा-भैंसाझार परियोजना, जिसकी प्रारंभिक लागत 606 करोड़ रुपये थी, विलंब और अन्य कारणों से बढ़कर अब 1141.90 करोड़ रुपये हो गई है। परियोजना के तहत 370.55 किलोमीटर नहर का निर्माण होना था, लेकिन वर्तमान में केवल 229.46 किलोमीटर नहर ही बन पाई है। इस पूरे घोटाले में राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि कुछ खास लोगों को करोड़ों रुपये का मुआवजा देने के लिए नहर का एलाइनमेंट कागजों में बदल दिया गया। तय जगह से तकरीबन 200 मीटर नहर को आगे खिसका दिया गया, जबकि उन लोगों की जमीन दूर-दूर तक नहर निर्माण के दायरे में नहीं आती थी। पटवारी ने फर्जी भू-अर्जन प्रकरण बनाया और भू-अर्जन अधिकारी ने करोड़ों का मुआवजा भी दे दिया।

पिछली सरकार के दौरान जब विधानसभा में यह मामला उठा था, तब बताया गया था कि इस परियोजना में मुआवजा बांटने के बहाने 3.42 करोड़ रुपये का घोटाला कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। हालांकि, तब दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने दोबारा जांच टीम गठित की, जिसमें पुष्टि हुई कि तत्कालीन पटवारी मुकेश साहू ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और भू-अर्जन अधिकारी कोटा को भू-अर्जन प्रकरण में एक खसरे का चार अलग-अलग रकबा दर्शाते हुए विरोधाभासी प्रतिवेदन दिया था। बटांकित खसरा नंबरों को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के बगैर ही मर्ज कर दिया गया था।

Read More रायपुर से बस्तर तक हाई अलर्ट: अमित शाह ने लॉन्च की 400 पुलिस गाड़ियां, सुरक्षा-विकास पर बड़ा संदेश

सूत्रों के अनुसार, मामले के दोषी अधिकारी और ठेकेदार, जो कथित तौर पर फर्जी मुआवजा लेने वाले अग्रवाल बंधु और एक डॉक्टर परिवार से संबंधित हैं, यह अफवाह फैला रहे हैं कि विधानसभा में प्रश्न उठाने वालों को 'मैनेज' कर लिया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि EOW और ACB इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती हैं, क्योंकि दोषी तो यह कहते फिर रहे हैं कि वे किसी को भी 'मैनेज' कर लें

Read More चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर

गे।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'