तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में नकली सोना बेचकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने सस्ते दाम में असली सोना देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

तालाब खुदाई में सोना मिलने का दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, मुंगेली जिले के रहने वाले उमेद साहू ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि चार लोगों ने उससे संपर्क कर दावा किया कि कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के दौरान बड़ी मात्रा में सोना मिला है। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने कुछ पीले धातु के टुकड़े दिखाए और उन्हें असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का लालच दिया।

10 लाख रुपये लेकर दिया नकली सोना
लालच में आकर पीड़ित ने आरोपियों को 10 लाख रुपये नकद दे दिए और बदले में सोना ले लिया। लेकिन बाद में जब उसने सोने की जांच करवाई तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

Read More छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें नरेंद्र साहू, सरोज साहू (महिला), निर्मल जायसवाल और मनोज को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र साहू और सरोज साहू (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य दो आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज फिलहाल फरार हैं।

Read More आवेदन के प्रारूप में बाबू की गलती, सजा भुगत रहे प्रदेश के 50 से अधिक डीएनबी डॉक्टर; छह महीने से नहीं मिला वेतन

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध या अवैध सोने-चांदी के सौदे में न फंसें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह का लालच देकर संपर्क करता है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी