राजिम हिंसा पर सीएम साय सख्त: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा एप में सरकारी कर्मी भी नहीं बचेंगे…

राजिम हिंसा पर सीएम साय सख्त: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा एप में सरकारी कर्मी भी नहीं बचेंगे…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को गंभीर बताते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में है और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा–अंबिकापुर दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री
सीएम साय आज कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर रवाना हुए, जहां भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों के निर्माण को लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है।

महादेव सट्टा एप पर ‘जीरो टॉलरेंस’
महादेव सट्टा एप मामले में मुख्यमंत्री साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस अवैध नेटवर्क में यदि कोई शासकीय कर्मचारी या अधिकारी भी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Read More सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  

कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी से परहेज: किरण देव सिंह
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद चल रही प्रशिक्षण संबंधी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह कांग्रेस का आंतरिक विषय है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष की है। भाजपा अन्य राजनीतिक दलों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करती।

Read More CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई

भाजपा संगठन कार्य अंतिम चरण में
प्रदेश भाजपा संगठन की स्थिति पर जानकारी देते हुए किरण देव सिंह ने बताया कि पार्टी की प्रदेश स्तरीय टीम का गठन पूरा हो चुका है और जिला स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप सभी संगठनात्मक गतिविधियां तेजी से संचालित की जा रही हैं और एक सप्ताह के भीतर संगठन से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई