छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नेता आरपी सिंह को नहीं मिली विशेष न्यायालय से जमानत, कोयला घोटाला मामले में याचिका ख़ारिज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नेता आरपी सिंह को नहीं मिली विशेष न्यायालय से जमानत, कोयला घोटाला मामले में याचिका ख़ारिज रायपुर: कोल मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। ईडी के अधिवक्ता धीरेंद्र नंदे ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता के वकील ने कोर्ट […]


छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नेता आरपी सिंह को नहीं मिली विशेष न्यायालय से जमानत, कोयला घोटाला मामले में याचिका ख़ारिज

रायपुर: कोल मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। ईडी के अधिवक्ता धीरेंद्र नंदे ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि आरपी सिंह राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्ति होने के साथ ही एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

कोल घोटाले से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाए। ईडी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरपी सिंह ने पूछताछ में खुद कबूल किया था कि उन्हें मीडिया मैनेजमेंट और पार्टी फंड से पैसा दिया गया था। कोल मामले में आरोपी निखिल चंद्राकर ने भी कोल स्कैम का पैसा आरपी सिंह को देना कबूल किया था। दोनों पक्षों की ओर से दलील सुनने के बाद न्यायालय ने अग्रिम जमानत की अर्जी निरस्त कर दिया।

Read More सरकंडा ईडब्ल्यूएस विवाद : बिल्डर का पलटवार, पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही और राजनैतिक संरक्षण का आरोप 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रेस क्लब चुनाव...विकास पैनल की बड़ी जीत, अपीलीय अधिकारी ने खारिज की आशीर्वाद पैनल की अपील नई कार्यकारणी की वैधता पर लगी मुहर...

राज्य

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया।...
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार
अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा