पांच साल बाद रायबरेली पहूंची सोनिया ने कहा बेटा सौंप रही हूं, ख्याल रखना ……..संविधान बचाने की लड़ाई है यह चुनाव:अखिलेश यादव

पांच साल बाद रायबरेली पहूंची सोनिया ने कहा बेटा सौंप रही हूं, ख्याल रखना ……..संविधान बचाने की लड़ाई है यह चुनाव:अखिलेश यादव

पांच साल बाद रायबरेली पहूंची सोनिया ने कहा बेटा सौंप रही हूं, ख्याल रखना ……..संविधान बचाने की लड़ाई है यह चुनाव:अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश: रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने आज पहली बार राहुल गांधी के लिए समर्थन की अपील की। इंडी गठबंधन की रायबरेली में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने इमोशनल अपील करते हुए कहा […]

पांच साल बाद रायबरेली पहूंची सोनिया ने कहा बेटा सौंप रही हूं, ख्याल रखना ……..संविधान बचाने की लड़ाई है यह चुनाव:अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: रायबरेली सांसद सोनिया गांधी ने आज पहली बार राहुल गांधी के लिए समर्थन की अपील की। इंडी गठबंधन की रायबरेली में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने इमोशनल अपील करते हुए कहा कि आपको अपना बेटा सौंप रहीं हूं, जिस तरह आपने मुझे अपना माना उसी तरह राहुल को मानकर ख्याल रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेंगें। सोनिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैंने प्रियंका और राहुल को वही शिक्षा दी है जो रायबरेली और इंदिरा ने मुझे दी थी।

रायबरेली में पांच साल बाद मंच से सोनिया पहली बार बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद मैं आपके बीच आई हूं। मुझे आपने 20 साल सेवा का मौका दिया जो मेरे लिए एक बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि रायबरेली से मेरा रिश्ता मां गंगा की तरह पवित्र है। सौ साल पहले शुरू हुआ यह रिश्ता आज तक कायम है।

Read More Rajnandgaon News: साड़ी में AK-47 से हर्ष फायरिंग पर बवाल! SP अंकिता शर्मा से IG ने मांगा जवाब

जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सिलेंडर वाले सरेंडर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। चीनी बांटने वाले अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अस्तित्व बचाने की लड़ाई है। अब रायबरेली की जनता अपनी राय बना चुकी है कि 4 जून के बाद भाजपा अपनी पोटली बांधकर जाये। अखिलेश यादव ने मनोज पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि आपको धोखेबाजों से सावधान रहना है। आपके यहां का भी एक धोखेबाज है जो जहां रहता है, वहीं गढ्ढा खोदता है।ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आपका एक वोट इन धोखेबाजों को सबक सिखाएगा।

Read More स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राहुल गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजकल प्रधानमंत्री के पास बताने को कुछ नही है, वह मेरी ही बात को दोहराते हैं। वह अपनी हार मान चुके हैं। राहुल ने कहा कि बेरोजगारों का अपमान किया गया। नौकरी मांगीं तो कहा गया कि पकौड़े तलो, लाठियां मिली। किसानों, महिलाओं का अपमान किया गया। लेकिन अब यह नहीं होगा। 4 जून के बाद जो लिस्ट बनेगी उसमें आपका भी नाम होगा।

रायबरेली में राहुल के प्रचार की कमान संभाल रहीं प्रियंका का सम्बोधन नहीं हुआ। इस दौरान वह सोनिया को सहारा देती रहीं। जनसभा में रायबरेली में पहली बार पूरा गांधी परिवार एक मंच पर इकट्ठा था। इंडी गठबंधन के कांग्रेस के अलावा किसी बड़े नेता की भी पहली सभा रही।

Tags:

Latest News

टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन। टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!